धर्म संस्कृति : गायत्री मन्त्र, ॐकार मन्त्र, महामृत्युंजय मन्त्र, हनुमान चालीसा एवं सुमधुर भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय

धर्म संस्कृति : गायत्री मन्त्र, ॐकार मन्त्र, महामृत्युंजय मन्त्र, हनुमान चालीसा एवं सुमधुर भजनों से वातावरण हुआ भक्तिमय

प्रभु प्रेमी संघ का हुआ मासिक प्रार्थना सत्संग 

⚫ रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत पदाधिकारियों का किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 11 मई। स्थानीय गीता मंदिर, टीआईटी रोड पर प्रभुप्रेमी संघ द्वारा मासिक सत्संग -प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं आध्यात्मिक वातावरण में  हुआ। प्रार्थना सत्संग में गायत्री मन्त्र, ॐकार मन्त्र, महामृत्युंजय मन्त्र, हनुमान चालीसा ,एवम् सुमधुर भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन में रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत पदाधिकारी का सम्मान किया गया। 

प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया एवं सचिव प्रमोद राघव ने बताया कि स्वामीजी सदैव मधुर वाणी एवं सद्भाव का संदेश देते हैं।

पदाधिकारियों का किया सम्मान

आयोजन में रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, सदस्य राजेंद्र सिंह गोयल, धीरज व्यास राखी व्यास, किरण महावर का शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। स्वागत उद्बोधन संस्था के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने दिया। 

निष्ठा से करेंगे दायित्वों का निर्वहन

रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पोरवाल ने परमपूज्य स्वामीजी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि वे एवं उनकी पूरी टीम पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। गोविंद काकाणी एवं प्रवीण सोनी ने भी इसी संकल्प को दोहराया।

जन्मदिन पर श्रीमती मुजावदिया एवं राघव का किया सम्मान

प्रार्थना एवं सत्संग के उपरांत शारदा पवन मुजावदिया तथा श्रीमती गुंजन प्रमोद राघव को जन्मदिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित कर उनका भी सम्मान किया गया। 

यह थे मौजूद

प्रभुप्रेमी संघ की ओर से सीमा प्रभु, सरिता सुरोलिया, संजय सोनी, राकेश पोरवाल, के.बी. व्यास, श्रीमती नीलू दुबे, मुकेश सोनी, विष्णुदत्त नागर,  विजयलक्ष्मी भट्ट, लल्लनसिंह ठाकुर, भूषण व्यास, वीरेंद्र जोशी, अनिल पोरवाल, योगेन्द्र दलाल आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित थें।