कला सरोकार : रतलाम के कलाकार फिल्म "अहमियत" में साबित करेंगे अपनी काबिलियत
⚫ 21 अगस्त को होगी रिलीज
⚫ गीतकार संगीतकार गायक कलाकार सभी रतलाम की माटी से जुड़े
⚫ लता सबरवाल, शौर्य सक्सेना सहित कुछ कलाकार मुंबई से
हरमुद्दा
रतलाम, 19 अगस्त। रतलाम के आसपास फिल्माई गई फिल्म अहमियत में रतलाम के कलाकार अपनी काबिलियत साबित करेंगे। गीतकार, संगीतकार, गायक सभी अपनी कला का प्रदर्शन फिल्म के माध्यम से कर रहे हैं। रतलाम में 21 अगस्त को फिल्म रिलीज होगी।

निर्माता, निर्देशक, अभिनेता कमलेश पाटीदार
यह बात निर्माता निर्देशक एवं अभिनेता कमलेश पाटीदार ने पत्रकार वार्ता में बताई। इस दौरान विशाल कुमार वर्मा भी मौजूद थे जिन्होंने फ़िल्म की रूपरेखा बताई। श्री पाटीदार ने बताया कि अहमियत पिक्चर में मां और बच्चों पर केंद्रित कहानी है। रिश्तो में बढ़ती दूरियों को नजदीक लाने का प्रयास किया है। पारिवारिक फिल्म में लता सबरवाल, शौर्य सक्सेना सहित चार पांच कलाकार मुंबई से हैं। इसके पहले शॉर्ट फिल्म "जिंदगी" बनाई थी, जिसे काफी सराहना मिली थी। इसलिए उड़ान सीने फिल्म के बैनर तले रूपहले पर्दे के लिए बनाई 2 घंटे की फिल्म अहमियत की शूटिंग पूरी तरीके से रतलाम में ही हुई है। प्रोडक्शन मैनेजर रोहित कुमार माली में बताया फिल्म निर्माण पर तकरीबन आधा करोड़ खर्च हुए हैं। रतलाम में सफलता के बाद प्रदेश और देश के अन्य शहरों में फिल्म रिलीज की जाएगी।
यह हैं कलाकार

रवीना पटेल

हिमांशु बोहरा

भूमिका गोलेचा
फ़िल्म में लता सभरवाल, कमलेश पाटीदार, शौर्य सक्सेना, सुमित अरोरा, हिमांशु श्रीवास्तव, इतिशा शर्मा, हिमांशु बोहरा, जय जीत गुर्जर, प्रकाश गोलानी, मनीष व्यास, भूमिका गोलेचा वैभव सिंह, रवीना पटेल अपनी कला संस्कृति का परिचय देंगे।
गीतकार संगीतकार भी रतलाम के ही

संगीतकार हैप्पी श्रीवास्तव
फिल्म अहमियत के गीत हैप्पी श्रीवास्तव, शैशांक शर्मा और कमलेश पाटीदार ने लिखे हैं। वहीं गीतों को स्वर स्नेहा मोटिया, अमन जैन, साक्षी होलकर, आला भट्ट दिया है। गीतों को संगीत से हैप्पी श्रीवास्तव ने सजाया है।

Hemant Bhatt