सामाजिक सरोकार : देश के कई शहरों के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही पूर्व छात्राओं का किया सम्मान
⚫ महिला छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक कर दी प्रभावी प्रस्तुतियां
⚫ गुजराती आर्ट एंड लॉ कॉलेज एल्यूमनी ग्रुप द्वारा महिला दिवस के पूर्व आयोजन
हरमुद्दा
इन्दौर, 6 मार्च। गुजराती आर्ट एंड लॉ कॉलेज एल्यूमनी ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व अवसर पर देश के कई शहरों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही कॉलेज की पूर्व छात्राओं के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। महिला छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रस्तुतियां दी।

यह जानकारी देते हुए एलुमनी ग्रुप के संयोजक प्रवीण नागदिवे ने बताया कि एलुमनी ग्रुप द्वारा देश के कई शहरों में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही कॉलेज की पूर्व छात्राओं के सम्मान स्वरूप यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें छात्रों ने भी भरपूर प्रोत्साहन दिया।

यह थे मंचासीन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे गुजराती समाज के अध्यक्ष समाज सेवी एवं राजनेता पंकज संघवी। विशेष अतिथि थे कॉलेज के ही छात्र रहे पूर्व पार्षद रवि वर्मा, पूर्व न्यायाधीश सुबीर यादव, सामाजिक कार्यकर्ता लोकेन्द्र छाजेड़। कार्यक्रम की अध्यक्षता की समाज सेवी राजकुमार जायसवाल ने। अतिथियों का स्वागत राजकुमार जायसवाल, मुकेश चौहान, गोपाल बोरासी, सुनील गुप्ता, जीतेन्द्र खरे, जीतेन्द्र गुप्ता ने किया।
रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक














इस अवसर पर महिला छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधानों में रैंप वॉक कर अपनी प्रभावी छाप छोड़ी। बेझिझक होकर अपनी अदाओं के साथ अभिभूत करने वाली अद्भुत प्रस्तुतियां दी। तालिया की गड़गड़ाहट के बीच सभी की हौसला अफजाई की।
इनका हुआ सम्मान
जिन पूर्व छात्राओं का सम्मान किया गया उनमें प्रमुख रूप से आकाशवाणी की आर. जे. मनीषा नागदिवे, नोटरी भारत सरकार शारदा पांजरे, एडवोकेट प्रतिभा वालिया, अनीता जैन, सुषमा बन्दावड़े, दीपाली नामदेव, जयश्री रैकवार, पिंकी यादव, दीपमाला राजपूत, सहायक आबकारी आयुक्त सुदर्शना काले, बिजनेस वूमेन स्वाति मोहिते, रंजना जायसवाल, नीरू खुराना, होम मेकर भारती शर्मा, दीपाली कुलकर्णी, अनीता सरगैया, जया महाडिक, ब्यूटीशियन भारती राठौर, शिक्षक शीला कैथवास, रेखा अब्राहम, डॉक्टर सपना गुप्ता, नगर निगम अधिकारी वुसअत बहार, पुलिस अधिकारी रिंकू तिवारी, जीएसटी से सुमोना शर्मा एवं टेरो कार्ड रीडर रेणु आहूजा का स्वागत एव सम्मान किया गया।
सभी पूर्व छात्राओं का स्वागत रंजना जायसवाल और लोकेन्द्र छाजेड़ ने किया।
सहयोगियों का भी किया सम्मान
कार्यक्रम में सहयोग के लिए नीरज अब्राहम, राजकुमार जायसवाल, मनीषा नागदिवे, रंजना जायसवाल को सम्मान पत्र रानू मलोरिया द्वारा प्रदान किए गए। संचालन प्रवीण नागदिवे ने किया। आभार सुनील परिहार ने माना।
बहुत कम देखने को मिलता है तीन दशक बाद इतना स्नेह
स्टूडेंट लाईफ के 30 वर्ष बीत जाने के बाद भी अपने सहपाठियों के प्रति इतना स्नेह अमूमन कम ही देखने में आता है। गुजराती आर्ट्स एण्ड लॉ एलुमनी ने इन पूर्व छात्राओं का सम्मान कर पुराने समय के स्नेह और मित्रता को कायम रखने का बड़ा काम किया हैं। गुजराती आर्ट्स कॉलेज के द्वार अपने छात्रों के लिये हमेशा खोले हुए हैं।
⚫ पंकज संघवी, मुख्य अतिथि
Hemant Bhatt