बातचीत का ऐसा अंत :  उद्योगपति चिराग जैन की पार्टनर विवेक ने चाकू घोपकर कर दी हत्या, आरोपी की तलाश शुरू

बातचीत का ऐसा अंत :  उद्योगपति चिराग जैन की पार्टनर विवेक ने चाकू घोपकर कर दी हत्या, आरोपी की तलाश शुरू

बातचीत का ऐसा अंत :  उद्योगपति चिराग जैन की पार्टनर विवेक ने चाकू घोपकर कर दी हत्या, आरोपी की तलाश शुरू

दोनों की है पाइप फैक्ट्री

⚫ दोनों के बीच चल रहा था विवाद

⚫ पत्नी ने दी पुलिस को सूचना

हरमुद्दा
इंदौर, 23 अगस्त। शनिवार को इंदौर में एक उद्योगपति चिराग जैन की हत्या हो गई। उद्योगपति के पार्टनर विवेक जैन ने ही हत्या को अंजाम दिया है। पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।

मृतक चिराग जैन

मिली जानकारी के अनुसार व्रत चिराग जैन और आरोपी विवेक जैन की पाइप फैक्ट्री है और उसमें दोनों पार्टनर है। कुछ समय से विवाद चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में विवेक की तलाश शुरू कर दी है।

पत्नी और एक बेटे के साथ रहता था चिराग जैन

कनाड़िया क्षेत्र की मिलन हाइड्स के फ्लैट नंबर 806 में उद्योगपति चिराग जैन अपने बेटे और पत्नी के साथ रहते हैं। उनकी सांवेर रोड़ क्षेत्र में एक पाइप फैक्टरी है, जिसमें विवेक जैन पार्टनर है। बिजनेस को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

विवेक को बुलाया था बातचीत के लिए घर पर चिराग ने

शनिवार को चिराग ने विवेक को बातचीत के लिए घर बुलाया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद विवेक ने चिराग को चाकू मारकर फरार हो गया। पत्नी जब जिम से एक्सरसाइज के बाद घर पहुंची तो चिराग को खून से सना देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया है। विवेक की तलाश शुरू कर दी गई है। 

खंगाले सीसीटीवी फुटेज

पुलिस ने अपार्टमेंट के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं। बताया जा रहा है कि चिराग नहीं चाहते थे कि विवेक उनके साथ फैक्टरी में साझेदारी करे। विवेक इसके बदले में मोटी रकम मांग रहा था। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।