चुनाव हलचल : जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन में नवाचार, बेलेट पेपर पर उम्मीदवारों के फोटो भी
⚫ अभिभाषक संघ के नवीन हाल में मतदान प्रक्रिया शुरू
⚫ अभिभाषक मतदाताओं में काफी उमंग
⚫ बुजुर्ग मतदाता भी उत्साह के साथ कर रहे मतदान
हरमुद्दा
रतलाम, 23 अगस्त। जिला अभिभाषक संघ के निर्वाचन में नवाचार देखने को मिला है। पहली बार बेलेट पेपर पर पदाधिकारी के फोटो भी लगाए गए हैं। अभिभाषकों में काफी उमंग है, वहीं बुजुर्ग मतदाता उत्साह के साथ मतदान करने आए हैं। फोटो युक्त मत पत्र की काफी सराहना हो रही है।

शनिवार को जिला अभिभाषक संघ के द्विवार्षिक चुनाव के लिए मतदान शुरू हुआ। 11:00 के बाद से ही मतदाताओं की कतार लगना शुरू हो गई। सुबह-सुबह जहां अभिभाषक मतदाता मतदान कर रहे थे वहीं पदाधिकारी भी अपने मत का उपयोग करते नजर आए। मत पत्र पर अपना निशान लगाने के लिए नवीन हाल में 10 टेबल बनाई गई है, जहां पर बैठकर गोपनीय रूप से उम्मीदवारों के नाम के नीचे टिक लगाई जा रही है। मतदाताओं में जहां काफी उमंग है, वहीं बुजुर्ग मतदाताओं में उत्साह भी नजर आ रहा है।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार विमल छिपानी मतदान करते हुए

मतपत्र प्राप्त करने के लिए कतारबद्ध आते हुए अभिभाषक

मतदान करते हुए अपर लोक अभियोजक सतीश त्रिपाठी


मत पत्र के लिए कतारबद्ध आते हुए अभिभाषक

अध्यक्ष पद उम्मीदवार सुनील लाखोटिया मतदान करते हुए
रविवार को होगी मतगणना
चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी आशुतोष अवस्थी ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव, कोषाध्यक्ष और पुस्तकालय सचिव पद के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में है। वही कार्यकारिणी के 9 सदस्य के लिए 15 उम्मीदवार है। शाम 5:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। तत्पश्चात मतपेटयों को सील करके रखा जाएगा। रविवार को सुबह 9:00 से मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। 60 साल के अधिक उम्र के मतदाताओं को कतार में लगने की आवश्यकता नहीं है।
सभी के चेहरे पर खुशी

मतदान केंद्र के बाहर अभिभाषकों का अभिवादन करते हुए अभिभाषक
मतदान स्थल के बाहर उम्मीदवार और उनके समर्थक मतदाताओं का अभिवादन कर रहे हैं। मतदान करने के लिए आने वाले और मतदान करने के बाद परिसर में खड़े अभिभाषा चर्चा करते हुए खुश नजर आ रहे हैं कि आखिर वह घड़ी आ गई की द्वि वार्षिक चुनाव के बाद नए अध्यक्ष अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी मिलेगी। मतदान करके आने वाले अभिभाषा का कहना है कि इस बार नवाचार किया है। अनुकरणीय है। फोटो युक्त मत पत्र काफी सराहा जा रहा है।
Hemant Bhatt