सामाजिक सरोकार : ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सहेजना हम सबका दायित्व

सामाजिक सरोकार : ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सहेजना हम सबका दायित्व

जिलाधीश राजेश कुमार बाथम ने कहा

⚫ ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन नई दिल्ली शाखा रतलाम एवं लायंस क्लब समर्पण रतलाम के संयुक्त तत्वाधान में मनाया विश्व फोटोग्राफी दिवस

हरमुद्दा
रतलाम, 19 अगस्त। जिले में अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल है। इसके प्रति जागरूक रहना एवं उन्हें सहेजना हम सब का दायित्व है इस प्रकार के आयोजन जहां पर एक और पुरातत्व के महत्वपूर्ण स्थल से हमें रूबरू कराते हैं वहीं दूसरी ओर बच्चों में वैचारिक एवं रचनात्मक गतिविधियों का विकास करते हैं।

यह विचार जिलाधीश राजेश कुमार बाथम ने व्यक्त किए।
 ऑल इंडिया फोटोग्राफर एसोसिएशन नई दिल्ली शाखा रतलाम एवं लायंस क्लब समर्पण रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में विश्व फोटोग्राफी दिवस पुराने कलेक्टोरेट परिसर स्थित गुलाब चक्कर आयोजित फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का शुभारंभ जिलाधीश बाथम ने किया। 

अतिथियों ने किया मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण

कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर राजेश कुमार बाथम, डीआरएम डॉ. अश्विन कुमार, एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश पोरवाल क्लब अध्यक्ष डॉ. विनचुरकर, सचिव रीता दीक्षित ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया।अतिथियों ने फोटोग्राफी प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा अवलोकन किया।

किया अतिथियों का स्वागत

अतिथियों का स्वागत राकेश पोरवाल, डॉ. विनचुरकर, रीजन चेयरपर्सन प्रेमलता दवे, झोन चेयरपर्सन अर्चना अग्रवाल, वीणा छाजेड़, डॉ. सुलोचना शर्मा, नीरज सुरोलिया, गोपाल जोशी आदि ने किया। 

हर कोई हो सकता है फोटोग्राफी कला में पारंगत

क्लब अध्यक्ष डॉ. विनचुरकर ने कहा कि फोटोग्राफी एक विधा है जिसमें हर कोई पारंगत हो सकता है। क्लब प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए इस आयोजन करता है।

ऐसे हुई शुरुआत विश्व फोटोग्राफी दिवस की

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कैलाश व्यास ने बताया कि फोटोग्राफी का आविष्कार फ्रांस के जोसेफ नाइस फोर एवं लुइस डागपुरे ने  सन 1837 में किया था और 1839 में फ्रांस सरकार ने उसके पेटेंट कॉपीराइट को खरीद कर दुनिया को इस उपहार के रूप में दिया था जिसकी घोषणा 19 अगस्त 1839 को की गई थी, इसलिए प्रत्येक वर्ष इस दिन फोटोग्राफी दिवस संपूर्ण दुनिया में मनाया जाता है।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

विजेताओं को सम्मानित करते हुए डीआरएम सहित अन्य

इस अवसर पर अतिथियों ने फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम भव्या शेखावत, द्वितीय ध्यानी वोरा, तृतीय अरनव पांचाल व विभूति निगम, एकांत पाटीदार, विहान देसाई ,दमयंती राठौर, चेष्टा परमार, हिमालय राठौर, लावण्या गोमें,  रेमशा खान, दिव्यांशी मेहरा, हरेम्ब दीक्षित, रोहिणी निंदाने व  काव्या शर्मा सहित विभिन्न विद्यार्थियों को सम्मानित किया। अतिथियों को क्लब व फेडरेशन की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए।

यह थे मौजूद

 क्लब की छवि नीलिमा सिंह, सुनीता साखी, अनिल कंवर, राखी थोरेचा अग्रवाल, मूवीना गोरी, सपना अग्रवाल, उषा गोयल, कविता व्यास, कुसुम चाहर, अमिता तिवारी, शबाना जीवा खान, विनीता नागोरिया, पत्रकार हेमंत भट्ट, जिला शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी अरुण कुमार पाठक सहित विभिन्न नागरिक मौजूद थे। संचालन कैलाश व्यास ने किया। आभार राकेश पोरवाल ने माना।