कार्रवाई : जनगणना कार्य में लापरवाही पर जोनल चार्ज अधिकारी कुरैशी के विरुद्ध होगी कार्रवाई
⚫ कलेक्टर ने मामले को लिया गंभीरता से
हरमुद्दा
रतलाम 3 मई। जनगणना कार्य में लापरवाही पर जोनल चार्ज अधिकारी अनवर कुरैशी के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर मिशा सिंह ने दिए।

कलेक्टर सिंह ने बताया जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने, समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने तथा जिला कंट्रोल रूम से बार-बार कॉल किए जाने के बावजूद प्रत्युत्तर न देने की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मिशा सिंह द्वारा नगर निगम रतलाम में पदस्थ सब इन्जीनियर एवं जनगणना कार्य के लिए नियुक्त जोनल चार्ज अधिकारी अनवर कुरैशी के विरुद्ध कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
Hemant Bhatt