उपलब्धि सरोकार : तितिक्ष की तमन्ना एग्री टेक में क्षितिज छूने की
⚫ हायर सेकेंडरी में प्राप्त किए 90 फीसद से अधिक अंक, स्कूल में टॉप
⚫ शॉर्ट फिल्म मेकिंग और सिनेमैटोग्राफी में गहरी रुचि
⚫ सांदीपनि विद्यालय ने किया विद्यार्थियों का सम्मान
हरमुद्दा
रतलाम, 15 अप्रैल। बुधवार को घोषित हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में सीएम राइज विनोबा विद्यालय के छात्र तितिक्ष पंचोली ने 90.8 फीसद अंक प्राप्त किए हैं। तितिक्ष की तमन्ना एग्री टेक में क्षितिज छूने की है। रतलाम दैनिक भास्कर के पत्रकार देवकीनंदन-कीर्ति पंचोली के पुत्र तितिक्ष का सीएम राइज विनोबा स्कूल (सांदीपनि) विद्यालय रतलाम विद्यालय परिवार द्वारा सम्मान किया गया।

हरमुद्दा से चर्चा में तितिक्ष ने बताया पढ़ाई के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग, शॉर्ट फिल्म मेकिंग और सिनेमैटोग्राफी में गहरी रुचि है। 'मालवा मीडिया फेस्ट' की रील मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार भी जीता है। तितिक्ष दृढ़ मानना है कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपने पैशन और रचनात्मक रुचियों के क्षेत्र में भी काम करना चाहिए।
सांदीपनि विद्यालय ने फिर दिया उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

छात्रा केशवी का सम्मान करते हुए
अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में इनोवेशन कैटेगरी में पहले स्थान पर रहे रतलाम के सीएम राइज (अब सांदीपनि) विनोबा विद्यालय ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यहां 10वीं के 51 में से 50 स्टूडेंट प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। इनमें से 23 ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों में केशवी दशोत्तर (96.4 प्रतिशत), आयुष खांडेकर (91.4 प्रतिशत), गरिमा सोनार्थी और कुशाग्र शर्मा (91.2 प्रतिशत) शामिल हैं।
विद्यालय में हुआ सम्मान

छात्र पंचोली का सम्मान करते हुए विद्यालय परिवार एवं मौजूद पंचोली के माता-पिता
इसी तरह 12वीं में 65 में से 64 स्टूडेंट प्रथम श्रेणी में पास हुए। 23 स्टूडेंट को 75 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ विशेष योग्यता हासिल हुई जिन्हें शासन द्वारा दिए जाने वाले लैपटॉप की पात्रता हासिल हुई है। चार स्टूडेंट ने 90 व इससे अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें तितिक्ष पंचोली (90.8 प्रतिशत), यथार्थ गोयल (90.4 प्रतिशत), महीप पांचाल और रूपांजली (90 प्रतिशत) शामिल हैं। प्राचार्य संध्या वोरा, उप प्राचार्य गजेंद्र सिंह राठौर सहित स्टाफ ने अत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट का स्वागत कर बधाई और शुभकामनाएं दी।
Hemant Bhatt