ढूंढने गए थे एक, मिले दो : चोरी गए लोडिंग वाहन को ढूंढने गए तो एक और चार पहिया वाहन मिला पुलिस को
⚫ वाहन चोर को किया गिरफ्तार
⚫ पुलिस कर रही है पूछताछ
हरमुद्दा
रतलाम, 27 जनवरी। चोरी गए लोडिंग वाहन को ढूंढने के लिए गए तो पुलिस टीम को दो वाहन मिल गए। चोरी हुए एक लोडिंग चार पहिया वाहन को महज 8 घंटे में ही ढूंढ निकाला। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वाहन चोर आरोपी से वाहन चोरी के तरीके, अन्य साथियों एवं संभावित गैंग कनेक्शन संबंधी पूछताछ जारी है।
थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देवीलाल पाटीदार व सहायक उप निरीक्षक सरदार सिंह परमार द्वारा 25-26 जनवरी की रात्रि में पीएनटी कॉलोनी रतलाम से चोरी हुई पिकअप लोडिंग वाहन क्रमांक MP-43-L-1231 की खोज के लिए टीम गठित कर सघन तलाश प्रारंभ की गई।
डोसीगांव रेलवे फाटक के मिले वाहन
फरियादी अनवर हुसैन पिता अब्दुल गफ्फार उम्र 42 साल निवासी पीएनटी कॉलोनी रतलाम द्वारा वाहन चोरी की सूचना मिलने पर थाना थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम पर अपराध क्रमांक 80/2026, धारा 303(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। लगातार तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं घेराबंदी के परिणामस्वरूप डोसीगांव रेलवे फाटक के पास के एकांत स्थान पर चोरी गई बोलेरो क्रमांक MP-43-T-0868 व लोडिंग पिकअप वाहन क्रमांक MP43-L-1231 को आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। दोनों लोडिंग वाहन की कीमत करीब 4 लाख 40000 बताई जा रही है।
मौके से एक आरोपी गिरफ्तार
मौके से आरोपी भंवरलाल उर्फ़ भमर सिग पिता आत्माराम उर्फ आसाराम बागड़ी उम्र 30 साल निवासी ग्राम रोल खुर्द थाना मंडी नागदा जंक्शन जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से वाहन चोरी के तरीके, अन्य साथियों एवं संभावित गैंग कनेक्शन संबंधी पूछताछ जारी है।
Hemant Bhatt