सामाजिक सरोकार : प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. अज़हर हाशमी के रूहानियत से भरे गीतों और कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति 12 जुलाई को

सामाजिक सरोकार : प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. अज़हर हाशमी के रूहानियत से भरे गीतों और कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति 12 जुलाई को

⚫ "बलिहारी गुरु आपकी" पुस्तक का होगा लोकार्पण

⚫ प्रसिद्ध कविताओं को स्वर देंगे शहर के कलाकार

हरमुद्दा
रतलाम, 11 जुलाई। गीता मनीषी, वेदों के ज्ञाता, सर्वधर्म समभाव के प्रवक्ता, सौहार्द के संदेश वाहक ,सूफ़ी संत और  प्रसिद्ध साहित्यकार प्रो. अज़हर हाशमी के रूहानियत से भरे गीतों और कविताओं की संगीतमय प्रस्तुति 12 जुलाई की शाम 5 बजे से होटल अजंता के फर्स्ट फ्लोर के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। इसके साथ ही "बलिहारी गुरु आपकी" पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा।

विद्यार्थी परिवार की डॉ. प्रवीणा दवेसर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिद्धार्थ काश्यप, प्रसिद्ध युवा संगीतकार हैं । वे कई वर्ष पहले श्रद्धेय हाशमी सर के प्रसिद्ध गीत मुझको रामवाला हिंदुस्तान चाहिए को संगीतबद्ध भी कर चुके हैं। अध्यक्षता साहित्य मनीषी और मंडल रेल प्रबंधक अश्वनी कुमार करेंगे।

प्रसिद्ध कविताओं को स्वर देंगे शहर के कलाकार

श्रद्धेय अज़हर हाशमी की प्रसिद्ध कविताओं और गीतों की सुमधुर प्रस्तुति शहर के जाने माने संगीतकार और गायक डॉ. स्नेह पंडित, किरण छाबड़ा, संगीता जैन, जितेंद्र चौहान, अक्षद और पीयूष द्वारा दी जाएगी। 

सहभागिता के लिए आग्रह

विद्यार्थी परिवार  की डॉ .अनिला कंवर, डॉ. प्रवीणा दवेसर, श्वेता नागर, सतीश त्रिपाठी, हेमंत भट्ट तुषार कोठारी ने समस्त साहित्य और संगीत प्रेमियों से सहभागिता के लिए आग्रह किया है।