एसआईआर का सबक सीखा बीएलए ने
⚫ शहर कांग्रेस ब्लॉक 3 के अध्यक्ष शांतू गवली द्वारा आयोजन
⚫ कांग्रेस विधायक जीतने का आह्वान
हरमुद्दा
रतलाम, 10 फरवरी। शहर कांग्रेस ब्लाक तीन के दर्जनों बीएलए को मास्टर ट्रेनर और एसआईआर के जानकार चिराग सिंह परमार ने बताया कि एसआईआर के तहत उन्हें क्या करना है। कैसे करना है, यह सबक सिखाया गया। जागरूकता के बल पर ही अपने मतदाताओं के नाम सूची में जुड़वा सकते हैं।
शहर कांग्रेस ब्लॉक तीन के अध्यक्ष शांतू गवली द्वारा प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर सागोद रोड पर हुए आयोजन में मुख्य अतिथि सरदारपुर के विधायक प्रताप ग्रेवाल, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, शहर कांग्रेस ब्लॉक तीन के अध्यक्ष शांतू गवली, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, महिला नैत्री यास्मीन शैरानी, रामचंद्र धाकड़, राजेश दवे, पीयूष बाफना, शैलेंद्र सिंह अठाना मंचासीन रहे। मंचासीन अतिथियों ने कांग्रेस को मजबूत बनाने और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक जीताने का आह्वान किया।
मतदाता के प्रति रखनी होगी जागरूकता

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक अध्यक्ष श्री गवली ने स्वागत भाषण दिया। ब्लाक तीन के दर्जनों बीएलए मौजूद रहे। मास्टर ट्रेनर और एसआईआर के जानकार श्री परमार ने सभी बीएलए को एसआईआर की पूरी जानकारी दी। किन-किन मोर्चे पर किस प्रकार से जागरूक रहना है। यह सबक सिखाया। श्री परमार ने उन्हें बताया कि अधिकारी के साथ रहकर अपने मतदाताओं के नाम जुड़वाना अपना दायित्व है। जब तक सूची में अपने मतदाताओं के नाम नहीं देख ले, तब तक अधिकारी से संपर्क में रहना है अधिकारी कह भी दे कि हमने नाम जोड़ दिए हैं, तो भरोसा नहीं करना। सूची में उनके नाम देखकर स्वयं को संतुष्ट होना है। इतनी जागरूकता हमें रखना होगी, तभी कांग्रेस के मतदाताओं में बढ़ोतरी होगी।
यह थे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र कटारिया, मनोज शर्मा, मुबारिक खान, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप राठौर, मोहम्मद शैरानी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद वुसद जैदी, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, राजेश प्रजापत, गौरव सिंह ठाकुर, भगवती लाल जादव, अमर सिंह शेखावत, बीएलए कैलाश शर्मा, रखबचंद्र कटारिया, श्याम नायक, प्रकाश मावी, ओम महाराज, राजेश मावावाला, जितेंद्र पंडित, मदन दवे, अकील खान, नारायण राठौर, पवन परिहार, सोनू व्यास, राकेश झालानी, योगेश भंडारी, अरुण यादव, देवेंद्र बंजारा, शब्बीर कापड़िया कुतुबुद्दीन साबू वाला निरंजन चौहान, जितेंद्र शर्मा रमेश चंद्र पोरवाल, गौतम कटारिया, जगदीश कुमावत, बंटी गहलोत, सलीम बागवान, कमरुद्दीन कछवाय, नासिर कुरेशी, रविंद्र यादव, रामचंद्र नागर, बच्चा खान, शाकिर भाई, इक्का बेलुत अजय चत्तर शंकर चौहान, मनोज शक्तावत, कन्हैया परमार, हेमंत अजमेरा, गोपाल कुमावत, अनुराग गवली, पीयूष गवली, राजनाथ यादव, राजेश वोरा, धर्मेंद्र मंडवारिया, रमेश राठौड़, निरंजन सोनी, सुनील मुनिया, सुनील पोरवाल पाटीदार आदि मौजूद थे। संचालन रामचंद्र धाकड़ ने किया। आभार राजेश प्रजापत ने माना।
Hemant Bhatt