रतलाम विकास प्राधिकरण के कार्यालय में रखें स्वच्छता पेयजल व्यवस्था सुधारे
⚫ आरडीए अध्यक्ष ने दिए संबंधितों को निर्देश
⚫ रतलाम विकास प्राधिकरण के पदाधिकारी और संचालक मंडल ने किया निरीक्षण
हरमुद्दा
रतलाम, 5 मई। रतलाम विकास प्राधिकरण के नव मनोनीत पदाधिकारी एवं संचालक मंडल ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता रखने और पेयजल व्यवस्था सुधारने के निर्देश अध्यक्ष मनोहर पोरवाल ने दिए।

आरडीए अध्यक्ष के साथ उपाध्यक्षद्वय एवं संचालक मंडल
रतलाम विकास प्राधिकरण के जनसंपर्क अधिकारी योगेश शुक्ला ने बताया कि रतलाम विकास प्राधिकरण के नवागत अध्यक्ष श्री पोरवाल प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचे।
कर्मचारियों से किया परिचय प्राप्त
श्री पोरवाल के साथ उपाध्यक्षद्वय गोविंद काकाणी, प्रवीण सोनी एवं संचालक मंडल सदस्य धीरज व्यास, राजेंद्र सिंह गोयल, राखी व्यास, किरण महावर और राजेन्द्र मौर्य साथ थे। सभी ने कार्यालय के कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। कौन क्या करता है यह जानकारी ली। कार्यालय में स्वच्छता एवं आगंतुकों के लिए पेयजल की समुचित उपलब्धता के लिए विशेष निर्देश दिए।

Hemant Bhatt