कांग्रेस नेता अठाना को पेटलावद विधानसभा का बनाया प्रभारी
⚫ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने संशोधित सूची जारी की 21 जिलों की 33 विधानसभा सीट के लिए
हरमुद्दा
रतलाम, 17 नवंबर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने रतलाम के कांग्रेस नेता शैलेंद्र सिंह अठाना को नई जिम्मेदारी देते हुए झाबुआ जिले की पेटलावद विधानसभा सीट का प्रभारी बनाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने 21 जिलों की 33 विधानसभा सीट के लिए संशोधित सूची जारी की है।
कांग्रेस कमेटी के महामंत्री संगठन प्रभारी डॉक्टर संजय कामले द्वारा हस्ताक्षरित सूची में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार विधानसभा प्रभारी की संशोधित सूची जारी की है। जिसमें 21 जिलों की 33 विधानसभा सीट के प्रभारी बनाए गए हैं।
कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी का किया कर्त्तव्यनिष्ठा से निर्वहन
एडवोकेट कपिल मजादिया ने बताया कि रतलाम के कांग्रेस नेता श्री अठाना को पहले भी प्रदेश कांग्रेस ने रतलाम जिला कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था। जिस पर श्री अठाना ने अपनी जिम्मेदारी का कर्त्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया था। नई जिम्मेदारी मिलने से शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।
Hemant Bhatt