सामाजिक सरोकार : भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान जिस तरह की पत्रकारिता हुई, वह लोकहित कारी बिल्कुल भी नहीं, जरूरत थी गंभीर पत्रकारिता की
⚫ वरिष्ठ पत्रकार डॉ. आशीष जोशी ने कहा
⚫ विश्व संवाद केंद्र और रतलाम प्रेस क्लब के तत्वावधान में नारद जयंती पर हुआ व्याख्यान
⚫ व्यावसायिकता के तमाम दबावों के बावजूद देश, समाज, लोककल्याण के लिए कलम चलाते हैं पत्रकार : मुकेशपुरी गोस्वामी
⚫ दुपट्टा और पुष्पमाला से डॉ. जोशी का किया सम्मान
हरमुद्दा
रतलाम, 18 मई। भारत और पाकिस्तान के बीच जब तनाव की स्थिति है, तब हमारी पत्रकारिता और भी गंभीर होनी चाहिए। कई चैनलों, यू-ट्यूब चैनलों पर जिस तरह की पत्रकारिता हुई है, वह लोकहित कारी बिल्कुल भी नहीं है। वैश्विक स्तर पर बाजारवाद हावी है। विवेक के साथ सूचनाओं का प्रसारण और प्रकाशन करना हमारी जिम्मेदारी है। रतलाम के पत्रकार और पत्रकारिता हमेशा सकारात्मक रही है।

यह बात डॉक्टर आशीष जोशी ने कहीं। डॉक्टर जोशी रतलाम प्रेस क्लब और विश्व संवाद केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य पर व्याख्यान बतौर मुख्य वक्ता मौजूद थे। डॉ. जोशी ने "राष्ट्रचिंतन और समाज निर्माण में पत्रकारिता की भूमिका" विषय पर विचार व्यक्त किए।
देवर्षि नारद ही नहीं बल्कि भगवान श्री गणेश से भी लेनी चाहिए प्रेरणा
कई राष्ट्रीय चैनलों में वरिष्ठ पत्रकार, लोकसभा टीवी दिल्ली के प्रधान सम्पादक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विवि भोपाल के विभागाध्यक्ष रहे और वर्तमान में प्रोडक्शन, सम्बद्ध अध्ययन संस्थाएं एवं रेडियो कर्मवीर डॉ. आशीष जोशी ने कहा हमारी परंपरा में आदि पत्रकार देवर्षि नारद को माना जाता है आज के दौर में पत्रकारों को केवल देवर्षि नारद ही नहीं बल्कि भगवान श्री गणेश से भी प्रेरणा लेनी चाहिए। ऋषि वेद व्यास ने जैसा देखा और कहा वैसा ही भगवान श्री गणेश ने लिखा। उन्होंने कहीं भी अपने विचार, अपना हित या इच्छा को लेखनी में नहीं आने दिया।

वैश्विक स्तर पर बाजारवाद हावी
डॉ. जोशी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर केवल बाजारवाद हावी है। फार्मासुटिकल कंपनियां हो, खेती की दवाईयां बनाने वाली कंपनियां हों, हथियार या उसकी तकनीक बनाने वाली कंपनियां हों ये सभी अपने हिसाब से सोशल मीडिया माध्यमों से फेक नेरेटिव तैयार करती हैं।
विवेक के साथ सूचनाओं का करें प्रसारण और प्रकाशन
डॉक्टर जोशी ने कहा जान बूझकर देश की युवा पीढ़ी के सामने इतिहास को, संस्कृति को, तथ्यों को तोड़ कर पेश किया जाता है। ऐसे झूठे भय प्रसारित करवाए जाते हैं जिससे उनके उत्पाद बिकें। परिवार तोड़े जाते हैं ताकि जहां एक उत्पाद की जरूरत थी, वहां चार उत्पाद बेंचे जा सकें। ऐसी में पत्रकारों की भूमिका बहुत अहम हो जाती है। हम बाजार वाद में टूल की तरह इस्तेमाल न हों इसका ध्यान रखना चाहिए। आजकल सूचनाओं की तो बाढ़ आ रही है। पत्रकारों को विवेक के साथ यह तय करना है कि क्या नहीं प्रसारित और प्रकाशित करना है। यह अहम है कि देश की एकता, अखंडता को कोई नुकसान न हो।
रतलाम के पत्रकार और पत्रकारिता हमेशा रही सकारात्मक
डॉ. जोशी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि रतलाम के पत्रकार और पत्रकारिता की दिशा हमेशा सकारात्मक है। आज भी छोटे शहरों से जो पत्रकारिता हो रही है वह बाजारवाद के फेक नेरेटिव से दूर हैं।
व्यावसायिकता के तमाम दबावों के बावजूद देश, समाज, लोककल्याण के लिए कलम चलाते हैं पत्रकार
रतलाम में पत्रकारिता की धरा सदा उर्वर रही है। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोपाल सिंह नेपाली जैसे पत्रकारों ने रतलाम की धरा से अखबार निकालकर आजादी के लिए अलख जगाई। देश की पहली महिला पत्रकार हेमंत कुमारी चौधरी ने रतलाम में रहकर अपनी पत्रिका सुग्रहणि निकाली और पूरे देश में महिला पत्रकारिता की शुरुआत की। रतलाम की धरा से आज भी पत्रकार व्यावसायिकता के तमाम दबावों के बावजूद देश, समाज, लोककल्याण के लिए कलम चलाते हैं।
⚫ मुकेशपुरी गोस्वामी, अध्यक्ष रतलाम प्रेस क्लब
हमें और हमारी परेशानियों को समझते हैं डॉक्टर जोशी : शुक्ला
पत्रकार नीरज शुक्ला ने कहा कि बड़े शहरों में रहकर ऐसी पत्रकारिता करने वाले देश की वास्तविक समस्याएं नहीं जानते हैं। परंतु आयोजन के मुख्य वक्ता डॉ. जोशी हमारे बीच से निकलकर शीर्ष तक पहुंचे हैं। इसलिए वे हमें और हमारी परेशानियों को भलिभांति समझते हैं।
दुपट्टा और पुष्पमाला से डॉ. जोशी का किया सम्मान

इस दौरान रतलाम प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला, सह सचिव हेमंत भट्ट, कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य दिनेश दवे, किशोर जोशी, शुभ दशोत्तर, निलेश बाफना, विनोद वाधवा, धरम वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शरद जोशी, रमेश टांक, दिलीप पाटनी, राजेश मूणत, सुरेंद्र जैन, नरेंद्र जोशी, विजय मीणा आदि ने क्लब और रतलाम के समस्त पत्रकारों की ओर से दुपट्टा और पुष्पमाला से डॉ. जोशी का सम्मान किया।
मुख्य वक्ता के साथ मंचासीन ने किया महर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण

आयोजन में रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी और सचिव यश शर्मा बंटी मंचासीन रहे। अतिथियों ने मुनि श्री नारद के चित्र पर माल्यार्पण और पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में पत्रकार आरिफ कुरैशी, तुषार कोठारी, भेरूलाल टांक, संजय पाठक, असीमराज पाण्डेय, राजेश पुरोहित, विवेक बाफना, साजिद खान, मुबारिक शेरानी, समीर खान, राकेश पोरवाल, विवेकानंद चौधरी, जयदीप गुर्जर, नारायण चौधरी, महेश पुरोहित, प्रकाश कुमावत, गोवर्धन चौहान, विवेक मल्होत्रा, विश्व संवाद केंद्र के सुरेंद्र सिंह भामरा सहित कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। संचालन अदिति मिश्रा ने किया। आभार प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष नीरज शुक्ला ने माना।
Hemant Bhatt