सामाजिक सरोकार : दलित आदिवासियों के हकों की रक्षा करता है अजाक संगठन

सामाजिक सरोकार : दलित आदिवासियों के हकों की रक्षा करता है अजाक संगठन

अजाक्स के प्रांतीय सचिव महेश विरोलिया ने कहा

भगवान बिरसा मुंडा की मनाई जयंती 

⚫ प्रतिभाओं का किया सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 17 नवंबर। अजाक्स सदैव अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के कर्मचारियों अधिकारियों के हर्को की रक्षा करते हुए पूरे प्रांत में आवाज बुलंद करता है।

यह विचार अजाक्स के प्रांतीय सचिव महेश विरोलिया ने व्यक्त किए। श्री विरोलिया मध्य प्रदेश अजाक्स संभाग उज्जैन के तत्वावधान में उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मैं बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। श्री विरोलिया ने कहा 23 नवंबर को भोपाल में प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है जो एक बड़े आंदोलन की तैयारी का प्रतीक है। 

माल्यार्पण से शुरुआत

कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बिरसा मुंडा एवं बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर गगन बेदी नारे लगाए गए। विशिष्ट अतिथि उज्जैन संभाग अध्यक्ष जगन्नाथ बागड़ी उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत मौजूद थे। 

हमारे साथ सदैव छलावा

श्री बागड़ी ने कहा कि हमारे वर्ग के साथ सदैव छलावा किया जाता रहा है। भगवान बिरसा मुंडा ने जल, जमीन और जंगल के लिए संघर्ष किया। उसे कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। 

इन्होंने भी किए विचार व्यक्त

युवजन समाज के प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष शैलेंद्र खरे, डॉक्टर प्रवीण बघेल, हेमलता कलसिया, शैलेंद्र मेहना, अश्विनी  कटारिया, मानसिंह डामोर, रामचंद्र मईडा, चंद्रशेखर लश्करी, पदमा चावरे आदि ने भी संबोधित किया। संचालन रमेश कटारिया ने किया। आभार शैलेंद्र सिंह भिड़े ने माना। 

इनका किया सम्मान

आयोजन में सेवानिवृत कर्मचारी नंदकिशोर राठौर, प्रतिभावान छात्रा सुनैना सारवान, हेमलता खालोसिया आदि को सम्मानित कर संविधान के प्रति भेंट की गई। 

यह थे मौजूद

इस अवसर पर अजय मालवीय, बाबूलाल बागवान, ईश्वरलाल मालवीय, यशवंत पथरोड, अनु चनाल, मोहन सारवान, भास्कर राव जाधव, राजेश गुर्जर, जितेंद्र धूलिया, नरेश यादव, एडवोकेट विनोद कटारिया, राजेश गोरन, दीपशिखा कसेरा, दिव्या लश्करी आदि उपस्थित थे।