मालवा मीडिया फेस्ट के सांस्कृतिक महाकुंभ की शुरुआत 9 जनवरी से
⚫ तीन दिवसीय उत्सव में होगी रोमांचक प्रतियोगिताएं
⚫ पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया की प्रस्तुति से होगी शुरुआत
हरमुद्दा
रतलाम, 7 जनवरी। मालवा मीडिया फेस्ट के सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन 9 जनवरी से प्रारंभ होगा। तीन दिवसीय उत्सव में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। रील मेकिंग और पारंपरिक फैशन शो जैसी कई रोमांचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी।

यह जानकारी प्रेस क्लब भवन पर आयोजित पत्रकार वार्ता में
सक्षम संचार फाउंडेशन अर्चना शर्मा, अदिति दवेसर एवं डॉक्टर प्रवीणा दवेसर ने दी। उजाला पैलेस में 9 जनवरी को पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके अतिरिक्त, संविधान पर एक प्रदर्शनी और काकोरी कांड पर एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए
कार्यक्रम में कई अन्य रोचक आयोजन भी होंगे, जिनमें भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी अबक्का पर एक नाटक (Live Theatre), आदि शंकराचार्य पर संगीतमय कथा और नेशनल बुक ट्रस्ट (NBT) के अधिकारियों द्वारा पुस्तकों के ई-डिजिटलीकरण (E-digitization) पर विशेष सत्र शामिल हैं।
मालवा की समृद्ध विरासत का उत्सव
यह आयोजन केवल एक मीडिया समागम नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और मालवा की समृद्ध विरासत का उत्सव है। इस तीन दिवसीय महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को न केवल आधुनिक तकनीक से जोड़ना है, बल्कि उन्हें अपनी जड़ों और सांस्कृतिक मूल्यों से भी परिचित कराना है।
आयोजन के मुख्य सांस्कृतिक आकर्षण
9 जनवरी "भाभरा हेरिटेज डे"
⚫ 07:30 सुबह 10:30 विज़िटिंग चंद्रशेखर आज़ाद बर्थ प्लेस
फ्रीडम स्टोरीटेलिंग एंड यूथ रील मेकिंग
⚫ 01:30 दोपहर टीम अराइवल ऐट कैंपस
⚫ 06:15 शाम से 06:30- इनॉग्यूरल सेशन
एग्ज़िबिशन ऑन संविधान
⚫ शाम 6:30 बजे : डॉक्यूमेंट्री शोकेस "काकोरी कांड"

पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया
⚫ शाम 7 से 8:30 कबीर नाइट पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया
स्पिरिचुअल फोक म्यूज़िक एंड कबीर भजन्स
10 जनवरी ऑपरेशन सिंदूर
⚫ सुबह 11 से 11:.30 प्रोफेसर अज़हर हाशमी को श्रद्धांजलि
⚫ सुबह 11.30 से 12 बजे तक इंट्रोडक्शन ऑफ सक्षम संचार टीम

मेजर नम्रता धस्माना
⚫ दोपहर 12 से 1:30 बजे तक Keynote Session
न्यू वर्ल्ड ऑर्डर: बाय मेजर नम्रता धस्माना
⚫ दोपहर 2 से 03:30 बजे तक टॉक ऑन सीक्रेट एजेंट्स
साइलेंट प्रिसीजनः द आर्ट ऑफ कोवर्ट मिशन्स बाय लकी बिष्ट.
⚫ दोपहर 3:30 से 04 बजे तक मलखम्भ
⚫ शाम 5 से 06 बजे तक कम्युनिटी सेशन
तत् त्वमसि पर चर्चा, बाय नुसरत मेहंदी, डायरेक्टर, एमपी उर्दू अकादमी

भारती दीक्षित
⚫ शाम 6 से 7 बजे तक स्टोरीटेलिंग सेशन
लाइफ एंड टीचिंग्स ऑफ शंकराचार्यजी बाय भारती दीक्षित
11 जनवरी : क्रिएटिव आर्ट्स एंड कल्चर
⚫ सुबह 11 से 11:30 बजे तक मीडिया टॉक
स्वस्थ लोकतंत्र में छात्र की भूमिका
⚫ सुबह 11:30 से 1 बजे तक कम्पटीशन
लाइव रील मेकिंग कम्पटीशन
⚫ दोपहर 2 से 2.50 बजे तक Author Talk
हाउ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स आर रिशेपिंग बुक कंजम्पशन बाय नीति वर्मा (सीनियर परियोजना अधिकारी)

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक गजेंद्र सिंह राठौर
⚫ दोपहर 2.50 से 3.30 बजे तक Cycle of Growth
गजेंद्र सिंह राठौर, अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविद् एवं वक्ता, वर्ल्ड स्कूल्स समिट
⚫ दोपहर 3:30 से 4 बजे तक influencers
⚫ शाम 6 से 7 बजे तक थिएटर हिस्टॉरिकल प्ले
"रानी अब्बक्का" - ट्रिब्यूट टू द फियरलेस क्वीन
⚫ शाम 7 बजे से FASHION SHOW
प्राइज़ डिस्ट्रीब्यूशन (रील मेकिंग एंड फैशन शो)
Hemant Bhatt