प्रतिभा सरोकार : श्री साईं इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी में जोश, जुनून और उत्साह के साथ खेल एवं सांस्कृतिक प्रतिभा का परिचय दिया विद्यार्थियों ने
⚫ 7 दिवसीय स्पेक्ट्रा 2026 के अंतर्गत खेल महोत्सव में हुई विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
⚫ खेल शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक दृढ़ता का भी करता है विकास : अब्दुल कादिर इंदौरी
⚫ खेलों के माध्यम से उत्पन्न होता है स्वास्थ्य और आत्मविश्वास : डॉक्टर अश्वनी कुमार उपाध्याय
हरमुद्दा
रतलाम, 18 जनवरी। श्री साईं इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रतलाम में वार्षिक खेल महोत्सव “स्पेक्ट्रा 2026” का
सात दिवसीय आयोजन का भाव शुभारंभ 9 जनवरी को गरिमामयी आयोजन में हुआ, वही समापन 16 जनवरी को किया गया। खेल महोत्सव में जोश, जुनून और उत्साह के साथ विद्यार्थियों ने खेल प्रतिभा का परिचय दिया। वहीं उम्दा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को अभिभूत हुए किया।
शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम (मध्य प्रदेश) निवासी अंतरराष्ट्रीय पैरा तैराक अब्दुल कादिर इंदौरी थे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक डॉक्टर अश्वनी कुमार उपाध्याय रहे। दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण समारोह की शुरुआत की।

पुरस्कार वितरण आयोजन का शुभारंभ करते हुए डीआरएम डॉ. उपाध्याय एवं संस्था प्रमुख श्री छाबड़ा व अन्य
उम्दा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुए अभिभूत
7 दिवसीय स्पेक्ट्रा 2026 के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में विद्यार्थियों ने पूरे जोश, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सहभागिता की।

महोत्सव के दौरान एथलेटिक्स, टीम गेम्स, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य खेल गतिविधियों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। महाविद्यालय परिसर खेल उत्सव के रंगों से सराबोर रहा।
खेल शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक दृढ़ता का भी करता है विकास : अब्दुल कादिर इंदौरी
अब्दुल कादिर इंदौरी ने दुबई में आयोजित एशियाई युवा पैरा गेम्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश एवं जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उद्घाटन समारोह के दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि यह मानसिक दृढ़ता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करता है।
हुआ समापन समारोह
समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक डॉ. अश्वनी कुमार उपाध्याय तथा डॉ. अर्चना उपाध्याय, ईएनटी सर्जन एवं वेस्टर्न रेलवे वूमेन वेलफेयर समिति अध्यक्ष मौजूद रहे।
मिले पुरस्कार खिले चेहरे
समापन समारोह में मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुरस्कार मिलते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। संपूर्ण खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए बी.एस.सी संकाय को स्पेक्ट्रा 2026 ट्रॉफी प्रदान की गई।
खेलों के माध्यम से उत्पन्न होता है स्वास्थ्य और आत्मविश्वास : डॉक्टर अश्वनी कुमार उपाध्याय

डीआरएम डॉ. उपाध्याय ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण आधार हैं और ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में अनुशासन, समर्पण एवं सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है खेलों के माध्यम से स्वास्थ्य, आत्म-विश्वास भी उत्पन्न होता है।
इन सबका सराहनीय सहयोग
संस्था प्रबंधन, खेल समिति, शिक्षकों एवं सभी प्रतिभागियों के सहयोग से स्पेक्ट्रा 2026 का सफल आयोजन हुआ। यह खेल महोत्सव न केवल विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने का माध्यम बना, बल्कि उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा भी दे गया।
Hemant Bhatt