ऐसी दीवानगी : माता की भक्ति का रास, तेज बारिश का भी नहीं हुआ अहसास
⚫ श्री कालिका माता मंदिर में हुआ आकर्षक श्रृंगार
⚫ डीआरएम ने किया पूजन अर्चन और गरबा रास
⚫ महा अष्टमी पर गुलाब अर्पण के बाद हवन
हरमुद्दा
रतलाम, 28 सितंबर। रविवार को श्री कालिका माता मंदिर परिसर में ब्रह्म मुहूर्त में माता की भक्ति का ऐसा रास हुआ कि तेज बारिश का भी अहसास नहीं हुआ। दिल के पानी में गरबा रास के माध्यम से माता रानी की आराधना अनवरत जारी रही। आराधकों की ऐसी दीवानगी पहली बार नजर आई।

शहर के प्राचीन मां श्री कालिका माता मंदिर पर श्री कालिका माता, चामुंडा माता ,अन्नपूर्णा माता का आकर्षक श्रंगार किया गया। नवरात्रि का पर्व चरम पर है।
ब्रह्म मुहुर्त में शुरू हुआ गरबा रास

प्रात: काल ब्रह्म मुहूर्त में समाजसेवी संजय भट्ट , नमिता भट्ट,विजय धनोतिया, निर्मला धनोतिया आदि ने माता रानी की आरती की, इसके बाद ब्रह्म मुहूर्त में गरबा रास प्रारंभ हुआ। गरबे के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई किंतु बारिश से माता रानी की आराधना कर रही बालिकाओं पर कोई असर हुआ। उन्होंने अनवरत गरबा रास जारी रखा।
डीआरएम ने लगाया माता रानी को भोग किया, गरबा रास

मां श्री कालिका को भोग लगाते हुए डीआरएम
सायंकाल मंडल रेल प्रबंधक अश्विनी कुमार ने माता रानी को भोग लगाया व आरती की तथा गरबा भी किया। इस अवसर पर सेवा मंडल ट्रस्ट की ओर से अतिथियों का प्रतीक चिन्ह व श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

गरबा रास करते हुए डीआरएम
30 सितंबर को होगी महा अष्टमी
ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी उपाध्यक्ष मोहनलाल भट्ट सचिव हरीश कुमार बिंदल ने बताया कि महा अष्टमी 30 सितंबर मंगलवार को मनाई जाएगी तथा सुबह-सुबह माता रानी को गुलाल अर्पण करने के बाद गुलाल उड़ाया जाएगा। उसके पश्चात हवन होगा।
Hemant Bhatt