कलेक्टर की कार्रवाई : रतलाम जिले के 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका
⚫ फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी के कार्य में बरती लापरवाही
⚫ लापरवाही में महिला पटवारी भी शामिल
हरमुद्दा
रतलाम 7 फरवरी। पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा दस प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया। काम में प्रगति नहीं होने के कारण कलेक्टर के निर्देश तहसीलदार बाजना द्वारा 21 पटवारी का एक दिन का वेतन रोका गया है।
कलेक्टर मिशा सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी सैलाना तरूण जैन द्वारा जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा बैठक ली गई थी। समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा दस प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया। काम मे प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना मनीष जैन द्वारा 21 पटवारी संदीप केलवा, संजय यादव, मानसिंह पंवार, सुनील निनामा, राधा डाबी, संजय कुमार मौर्य, रेखा चारेल, हितेश गोठवाल, परमानंद खदेड़ा, बसंतीलाल मईडा, हितेश सिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, मिहिर, मयंक रत्नावत, ऋतुराज पंवार, राजेश पालिया, सीमा राठौर, विपिन रॉय, सैय्यद हुसैन, सोनिया चौहान एवं सुशील सिंगाड़ का एक दिवस का वेतन आहरण रोका गया है।
Hemant Bhatt