शिक्षिका की हत्या : भांजे की शादी में सुबह निकलना था उज्जैन, रात में हो गई हत्या
⚫ घर में बिखरा हुआ था सामान, सोने चांदी के जेवरात गायब
⚫ अन्य भाई बहन पहुंच गए थे स्टेशन
⚫ भतीजा सुबह घर गया, तब चला घटना का पता
⚫ तत्काल पुलिस पहुंची मौके पर, शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज
हरमुद्दा
रतलाम, 24 नवंबर। शहर के मीरा कुटी क्षेत्र में रहने वाली रिटायर्ड शिक्षिका की रविवार सोमवार की दरमियानी रात घर में हत्या हो गई। हत्यारे घर में समान उलट-पुलट करके सोने चांदी के जेवर ले गए। सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एसआईटी गठित कर दी है।

अलमारी में रखा सामान बिखेरा
मिली जानकारी के अनुसार सरला धनेटवाल (68) (जायसवाल) पति दुर्गालाल मीरा कुटी क्षेत्र के मकान में अकेली ही रहती थी। रविवार सोमवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपियों ने टॉयलेट में गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद घर में सामान तीतर बितर कर दिया। अलमारी के लाकर तोड़े गए। अज्ञात आरोपियों ने हत्या के बाद चोरी की वारदात को भी अंजाम दे गए। विभिन्न सामानों पर खून के निशान भी मिले हैं।
दिसंबर 2019 में हुई रिटायर्ड

मृतका का सरला के भाई राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि बहन के पति की 25 साल पहले ही मौत हो चुकी है। इन्हें कोई संतान नहीं थी। दिसंबर 2019 में सेवानिवृत हुई थी। मृतका के भाई-बहन भी आसपास में रहते हैं।

मृतका का भाई राजेंद्र
भाई राजेंद्र ने बताया कि कजिन बहन के लड़के की शादी में शामिल होने के लिए हम सभी उज्जैन जाने वाले थे। कुछ लोग स्टेशन पर भी पहुंच गए थे। दीदी को फोन लगाया, मगर लगा नहीं। भतीजा विनीत जायसवाल जब बुआ सरला के घर पहुंचा तो घटना का पता चला। तत्काल पुलिस को खबर की गई। स्टेशन से सभी आ गए।
हत्या के बाद की चोरी

घर में जांच करते हुए सीआईडी के श्री पंजाबी
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हत्या को अंजाम देने के चोरों ने आराम से घर को खंगाल लिया। भाई राजेंद्र के मुताबिक सोने चांदी के जेवर गायब हैं। भाई ने बताया कि शाम को ही बहन ने अपना स्वयं का फोटो खींचकर व्हाट्सएप किया था। उस दौरान में घर पर ही था। रोज सुबह शाम को मिलने आता था।
विभिन्न एंगल से जुटी जांच में पुलिस

भाई से जानकारी लेते हुए पुलिस टीम
औद्योगिक थाना क्षेत्र की टीम, माणक चौक थाना प्रभारी पीआर डावरे, सीआईडी के टी आई प्रकाश गडरिया, शिवनारायण नामदेव, विजय पंजाबी, कुलदीप दैथलिया, सहित अन्य जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने एसआईटी गठित कर दी है। पुलिस विभिन्न एंगल से जांच में जुटी हुई है।
Hemant Bhatt