दर्दनाक हादसा : भैंस ढूंढने जा रहे चार युवकों को बस ने मारी टक्कर, हुई मौत

दर्दनाक हादसा : भैंस ढूंढने जा रहे चार युवकों को बस ने मारी टक्कर, हुई मौत

मृतकों में दो सगे भाई सहित  एक ही परिवार के चार शामिल

⚫ गांव में पसरा मातम

हरमुद्दा
सागर, 23 नवंबर। जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। गुम हुई भैंस की जानकारी मिलने पर ढूंढने जा रहे चार युवकों को बस में टक्कर मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई सहित एक ही परिवार के चार शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 


मिली जानकारी के अनुसार शहर के रहली-देवरी मार्ग पर अनंतपुरा में सड़क किनारे खड़े युवकों के तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। चारों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल भेजा गया।

खड़े थे सड़क किनारे

मिली जानकारी के अनुसार युवकों की भैंस खो गई थी। उसको तलाशने के लिए सभी युवक बाइक पर सवार होकर अनंतपुरा गांव से सिमरिया हर्राखेड़ा की ओर जाने के दौरान वह खड़े थे, तभी तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। इससे चारों युवक उछल कर दूर जा गिरे।

दो सगे भाईयों सहित एक ही परिवार के 4 की मौत

हादसे में शिवम पिता रामचरण पाल (18), सत्यम पिता रामचरण पाल (17), प्राशू उर्फ प्रशांत पिता खुमान पाल (14) और उमेश पिता चेतू पाल (16) शामिल हैं। हादसे में जान गंवाने वाले सत्यम और शिवम सगे भाई थे। वहीं, प्रशांत अपने परिवार का इकलौता बेटा था। हालांकि उसकी एक बहन है। जान गंवाने वाला चौथा युवक उमेश के दो बड़े भाई हैं। सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। 

गांव में पसरा मातम

सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार किशोरों की मौत होने से अनंतपुरा गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का कहना है कि भैंस चोरी होने के बाद दूसरे गांव में देखे जाने की खबर मिली थी। इसके चलते चारों वहां जा रहे थे, लेकिन रास्ते पर यह हादसा हो गया।