धर्म संस्कृति : धार्मिक हर्षोल्लाह और उमंग के साथ निकली निष्ठा कावड़ यात्रा

धर्म संस्कृति : धार्मिक हर्षोल्लाह और उमंग के साथ निकली निष्ठा कावड़ यात्रा

माही का जल लेकर महाकालेश्वर का अभिषेक करेंगे श्रवण के सोमवार पर

⚫ शहर में निष्ठा कावड़ यात्रा का हुआ गरिमामय स्वागत

⚫ श्री आमलिया भैरव जी की महा आरती के पश्चात रवाना हुई कावड़ यात्रा

हरमुद्दा
रतलाम, 18 जुलाई। "अकड़ बम, बकड़ बम" की स्वर लहरियों के साथ शुक्रवार को शहर में भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा धार्मिक हर्षोल्लास और उमंग के साथ निकली। यात्रा शहर से लेकर जिले की सीमा तक भव्य स्वागत हुआ। हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष यात्रा में शामिल हुए। कावड़ यात्री माही का जल लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन पहुंचेंगे, जहां पर श्रावण सोमवार के पुण्य अवसर पर महाकालेश्वर का अभिषेक करेंगे। 

शुक्रवार को भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2025 संयोजक वैभव जाट (सन्नी पहलवान), जवाहर व्यायामशाला और अम्बर परिवार द्वारा निकाली। 

श्री आमलिया भैरव जी की हुई पूजा अर्चना और महा आरती

निष्ठा कावड़ यात्रा की शुरुआत के पहले श्री आमलिया भैरव जी का पूजन अर्चन कर महाआरती की गई। इस दौरान व्यायााम शाला और अम्बर परिवार के ममता नारायण जाट, दौलत जाट, वैभव जाट, गौरव जाट, सूरज जाट, अमन जाट सहित जाट परिवार के सदस्यों ने भैरवजी की विधिवत पूजन अर्चन कर महाआरती की। इस दौरान शहर के गणमान्यजन मौजूद थे।  

कावड़ यात्रियों के लिए रास्ते में पूरी व्यवस्था

निष्ठा कावड़ यात्रा में बैंड, बाजों, ढ़ोल की थाप पर उत्साह के साथ भक्तजन नृत्य करते रहे। कोई नम: शिवाय की स्वर लहरियों में मोहित दिखा तो कोई सावन की फुहारों के बीच नाचता रहा।
रतलाम के कावड़िए माही का जल लेकर पूरे रास्ते भर पवित्रता के साथ पैदल चलकर रविवार रात को उज्जैन पहुंचेगे। रास्ते में भक्तों के ठहरने, खानपान के भी प्रबंध भी किए गए हैं। सोमवार सुबह सभी रतलामवासियों की ओर से बाबा श्री महाकालेश्वर का जलाभिषेक करेंगे। महाकाल से सभी के लिए आशीर्वाद भी लेंगे।

 निष्ठा कावड़ यात्रा का पूरे रास्ते होता रहा भव्य स्वागत

निष्ठा कावड़ यात्रा का पूरे रास्ते पर स्वागत होता रहा। धर्म प्रेमी जनता और संगठनों ने मंच लगा कर वैभव जाट का और यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में प्रमुख रूप से पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर, महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, पूर्व महापौर सुनीता यादें, शैलेन्द्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, समाजसेवी खुर्शीद अनवर, समाजसेवी प्रवीण सोनी, रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी अजय ठाकुर, समाजसेवी गौरव अजमेरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव रावत, फैयाज मंसूरी, पार्षद आशा रावत, पत्रकारों ने यात्रा का पावर हाउस रोड पर स्वागत किया। पत्रकारों शरद जोशी, राजेश जैन, संतोष जाट, नरेंद्र जोशी, सुजीत उपाध्याय, सौरभ कोठारी, विजय मीणा, नीरज बरमेचा, दिनेश दवे, जलज शर्मा, जितेंद्र सिंह सोलंकी, यशवंत राठौर, समग्र जैन सहित कई गणमान्य लोगों ने स्वागत किया।