सामाजिक सरोकार : सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय  है अधिवक्ता परिषद

सामाजिक सरोकार : सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय  है अधिवक्ता परिषद

प्रधान न्यायाधीश नीना आशापूरे ने कहा

⚫ अधिवक्ता परिषद का मनाया स्थापना दिवस

हरमुद्दा
रतलाम 12 सितंबर। अधिवक्ता परिषद के कार्य सामाजिक क्षेत्र में निरंतर रहे हैं। अधिवक्ता परिषद कानूनी विषयों को लेकर जो सेमिनार आयोजित करके समीक्षा करते हैं  वह न्याय व्यवस्था के लिए आवश्यक है।

यह विचार प्रधान जिला  सत्र न्यायाधीश नीना आशापूरे ने अधिवक्ता परिषद की स्थापना दिवस पर शुक्रवार को जिला न्यायालय स्थित नवीन सभागृह में प्रमुख अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने अधिवक्ता परिषद की स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाने को सामाजिक कार्य के लिए अनुकरणीय बताया।

मुख्य अतिथि जिला अभिभाषक संघ अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि वह निरंतर अधिवक्ता परिषद कार्यों से जुड़े हैं l उन्होंने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता वरिष्ठ अभिभाषक रामास्वामी बैरागी ने की। दिव्या शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। संस्था परिचय प्रांत कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित  सदस्य सतीश त्रिपाठी ने दिया l इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश रघुवीर सिंह चुंडावत, कुटुंब न्यायालय प्रधान न्यायाधीश रामजी गुप्ता, अभिभाषक संघ सचिव चेतन  केलवा,  अधिवक्ता परिषद अध्यक्ष घनश्याम दास बैरागी मंचासीन थे। संचालन जिला कोषाध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने किया। आभार विश्वेश  बैरागी ने माना।

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। इस अवसर पर सौरभ सुराणा, श्रवण बोयत महिला प्रमुख प्रीति सोलंकी एवं सुनीता छाजेड़ सहित समस्त न्यायाधीगण एवं बड़ी संख्या में अभिभाषकगण उपस्थित थे l

सेवा कार्यों पर किया सम्मान

इस अवसर पर जिला न्यायालय में विगत 60 वर्षों से निरंतर अधिवक्ता के सहायक ( मुंशी ) के रूप में कार्य करने पर सत्यनारायण राठौड़, ओम प्रकाश शर्मा दादा , कोमल सिंह भाटी , बसंतीलाल जैन का तथा तृतीय श्रेणी कर्मचारी सतीशचंद्र शर्मा तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कालूराम माली का श्रीफल , दुपट्टे एवं माला पहनकर मंचासीन अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया l