सामाजिक सरोकार : पंडित डोंगरे की 35 वीं पुण्यतिथि पर होगा पादुका पूजन और भोजन का वितरण

सामाजिक सरोकार : पंडित डोंगरे की 35 वीं पुण्यतिथि पर होगा पादुका पूजन और भोजन का वितरण

श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट की बैनर तले आयोजन 10 नवंबर को

हरमुद्दा
रतलाम, 9  नवंबर। श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के प्रेरणा स्रोत परम पूज्य पंडित श्री रामचंद्र जी डोंगरे महाराज की 35 वीं पुण्यतिथि 10 नवंबर को मनाई जाएगी। 

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आयोजन के तहत प्रातः 9:30 बजे त्रिवेणी तट पर गुरुदेव की चरण पादुका पूजन होगा। नगर के सभी अन्नक्षेत्र एवं वृद्धा आश्रमों में भोजन वितरण किया जाएगा।

करते थे गरीबों के कल्याणार्थ दान

धर्मनिष्ठ मनोज शर्मा ने बताया कि श्री डोंगरेजी महाराज संपूर्ण भारत वर्ष में एक हिंदू संत, धार्मिक वक्ता, उपदेशक दार्शनिकऔर एक ऐसे भागवताचार्य के रूप में विख्यात थे जो कथा के लिए एक रुपया भी नहीं लेते थे। मात्र तुलसी पत्र लेते थे। जहाँ भी वे भागवत कथा कहते थे, उसमें जो भी दान दक्षिणा चढ़ावा आता था, उसे उसी शहर या गाँव में गरीबों के कल्याणार्थ दान कर देते थे।। उनके अन्तिम प्रवचन में गोरखपुर में कैंसर अस्पताल के लिए एक करोड़ रुपए जमा हुए थे। स्वयं कुछ नहीं लिया|

इन सभी का अनुरोध

ट्रस्ट के सचिव नवनीत सोनी, मनोहर पोरवाल, सतनारायण पालीवाल, किशोर मित्तल, राजेश दवे, मनोज शर्मा, अशोक राठी, नारायण राठौर, जयेश झालानी आदि ने अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक कि संख्या में पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाएं।