सामाजिक सरोकार : न्याय के लिए मैराथन में दौड़े, प्रत्येक कदम कानूनी जागरूकता की ओर
⚫ विधिक सेवा सप्ताह की हुई शुरुआत
हरमुद्दा
रतलाम, 9 नवंबर। रविवार को न्यायालय परिसर में विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ के अवसर पर न्याय जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सहायता अधिकारी पूनम तिवारी ने बताया कि शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष सुश्री नीना आशापुरे एवं अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मैराथन (दौड़) के लिए उपस्थित धावकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विभिन्न मार्गों पर लगाई दौड़
मैराथन जिला न्यायालय, रतलाम से प्रारंभ होकर छत्री पुल, जिला अस्पताल, जेल रोड, लोकेन्द्र टाकीज चौराहा होते हुए न्यू रोड, दो बत्ती चौराहा, सज्जन सिंह स्टेचू से एसबीआई चौराहा होते हुए मित्र निवास रोड से जिला अधिवक्ता संघ के सभागार के पास समाप्त हुई।
यह शामिल हुए मैराथन में
मैंराथन में जिला मुख्यालय पर पदस्थ समस्त न्यायाधीशगण, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, मंडल रेल प्रबंधक पश्चिम रेल मंडल रतलाम अश्विनी कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, पश्चिम रेल मंडल रतलाम हिना केवलरमानी, जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया, जेलर बृजेश मकवाने, न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव नीरज पवैया, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री पूनम तिवारी, जन अभियान परिषद समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय, समस्त अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, पैनल अधिवक्ता, एलडीसीएस अधिवक्ता, पैरालीगल वालेंटियर्स, एनजीओ के सदस्यगण, न्यायालयीन कर्मचारीण, समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारीगण एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इन्होंने किया स्थान प्राप्त
मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से नितिन प्रजापति, नयन तलौदिया, पीयूष पटेल ने बालकों एवं आरती गामड़, सीमा डामोर, सलौनी खोइवाल ने बालिकाओं में प्रथम तीन स्थान प्राप्त किया।
इनका मिला सहयोग
खेल एवं युवा कल्याण विभाग से जिला खेल प्रशिक्षक जितेन्द्र धुलिया, दुर्गा डामोर, छाया शर्मा, पवन सिंदल, निर्मला डामोर, ऋषि चरपोटा, ममता सिंह द्वारा मैराथन में सहयोग प्रदान किया।
Hemant Bhatt