ज्ञान विज्ञान : सूर्यास्त के बाद मिलेगा दुर्लभ खगोलीय नज़ारा

ज्ञान विज्ञान : सूर्यास्त के बाद मिलेगा दुर्लभ खगोलीय नज़ारा

19 फरवरी 2026 को रतलाम के पश्चिमी आकाश में दिखेगा बुध ग्रह

हरमुद्दा
रतलाम, 12 फरवरी। 19 फरवरी 2026 की शाम रतलाम सहित मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिमी आकाश में बुध ग्रह अर्थात मर्करी का सुंदर दृश्य दिखाई देगा। खगोल प्रेमियों के लिए यह एक विशेष अवसर है क्योंकि  बुध ग्रह को देखना हमेशा से ही रोमांचकारी रहा है।

कब और कैसे दिखेगा बुध?

19 फरवरी 2026 को सूर्यास्त के बाद लगभग शाम 6:55 बजे से 7:30 बजे तक पश्चिमी आकाश में बहुत नीचे की तरफ दिखेगा बुध।

रतलाम एसोसिएशन ऑफ फिजिक्स के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार बुध ग्रह को स्पष्ट रूप से सूर्यास्त के लगभग 30 मिनट बाद से एक घंटे तक हम देख सकेंगे।ये चमकीले तारे जैसा दिखेगा।

महत्वपूर्ण क्यों है यह अवसर?

बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित ग्रह है, इसलिए वह प्रायः सूर्य की चमक में छिपा रहता है।गजेंद्र सर कहते है कि " वैसे भी सूर्य के सबसे निकट होने के बावजूद बुध को वो महत्व नहीं मिला जो शुक्र या शनि ग्रह को मिला। जहां शुक्र दूरी में सूर्य से बुध की तुलना में दूर है तब भी सर्वाधिक चमकीले और गर्म ग्रह का खिताब ले गया। शनि का पौराणिक महत्व और वलय प्रणाली उसे खास बनाती है। लेकिन 19 फरवरी को बुध सूर्य से अपनी अधिकतम कोणीय दूरी पर होगा, जिससे सूर्यास्त के बाद वह थोड़ी देर के लिए साफ दिखाई देगा। यह स्थिति हर कुछ महीनों में आती है,लेकिन देखने की अनुकूलता नहीं रहती इसलिए ये अवसर खास महत्व का है हमारे लिए भी और बुध के लिए भी।"
मजेदार संयोग यह भी है कि उसी शाम आसमान में चन्द्रमा और  शनि इसके नज़दीक दिखाई दे सकता है जो एक सुंदर नजारा बना सकता है।

देखने के लिए क्या करें

विज्ञान संचारक और भौतिकविद गजेंद्र सिंह राठौर के अनुसार सूर्यास्त के बाद का समय चुनें ताकि सूर्य के विकिरण हानि न पहुचायें और पश्चिमी आकाश की ओर देखने के लिए खुली जगह का चयन करें।आस-पास पेड़ या बिल्डिंग्स न हो।दूरबीन अगर मिल जाये तो बहुत ही बेहतर रहेगा।

ये फरवरी माह है आकाश दर्शन के लिए खास

आप ग्रहों की परेड देखना चाहते है तो फरवरी के अंतिम सप्ताह में कई ग्रह एक साथ एक लाइन में दिखेंगे , 28 फरवरी को ये नजारा खास होगा।जिनमें कुछ ग्रह स्प्ष्ट कतारबद्ध दिखेंगे।अभी तो 19 फरवरी का आकाश-दर्शन कीजिये हमारे सौरमण्डल के नन्हे परन्तु सूर्य के सबसे पास स्थित ग्रह बुध के साथ।

#harmudda
#19feb2026 #mercury #gajendrasir #ScienceDhoom
#gajendrasinghrathore
#iapt #rapt #skywatching
#MercuryPlanet
#BudhGraha
#Astronomy
#NightSky
#CelestialEvent
#PlanetWatching
#SpaceNews
#Ratlam
#MadhyaPradesh