सामाजिक सरोकार : अन्य धर्म के व्यक्ति के प्रलोभन और प्रेम जाल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद ना करें मातृशक्ति

सामाजिक सरोकार : अन्य धर्म के व्यक्ति के प्रलोभन और प्रेम जाल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद ना करें मातृशक्ति

विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने कहा

⚫ सनातन धर्म महासभा ने किया स्वागत सम्मान

हरमुद्दा
रतलाम, 12 सितंबर। मातृशक्ति कभी भी अन्य धर्म के व्यक्ति  के प्रलोभन,  प्रेम जाल में फंसकर अपना जीवन बर्बाद ना करें। अपना धर्म परिवर्तन नहीं करें। बच्चों को भी समय अवश्य दें। उनकी बातों को ध्यान से सुने एवं उन पर निगाह रखें। मध्य प्रदेश में बढ़ते हुए लव जिहाद के प्रकरणों को देखते हुए अन्य प्रदेशों के तरह सख्त कानून बनाना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

यह विचार इंदौर विधायक मालिनी लक्ष्मण गौड़ ने व्यक्त किए। विधायक श्रीमती गौड़ रतलाम प्रवास पर आई थी।
सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष अशोक सोनी ने बताया कि विधायक गौड़ के रतलाम पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत समाजसेवी गोविंद काकानी, प्रवीण सोनी, राजू  केलवा, नंदकिशोर खत्री, आशीष सोनी, शिल्पा सोनी, इंदौर मारवाड़ी स्वर्णकार समाज के पूर्व अध्यक्ष अनिल खत्री एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं परिवार द्वारा किया गया।

धर्म जागरण की भी विस्तार से जानकारी

इंदौर में गौड़ परिवार द्वारा चलाए जा रहे धर्म जागरण की विस्तार से जानकारी भी उपस्थितजनों को दी। सनातन धर्म महासभा अध्यक्ष सोनी ने आभार माना।