उपलब्धि सरोकार : इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले ने पाया प्रदेश में तीसरा स्थान, देश में 43 वां स्थान
⚫ 1078 स्कूल के विद्यार्थियों ने अपलोड किए 4669 आइडियाज
⚫ स्कूलों के प्रतिशत के मान से प्रदेश में प्रथम स्थान पर आया रतलाम जिला
हरमुद्दा
रतलाम, 3 अक्टूबर। इंस्पायर अवार्ड मानक योजना अंतर्गत सत्र 2025-26 में ऑनलाइन आइडिया अपलोड करने में 1078 स्कूलों के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने 4669 आइडिया अपलोड करके प्रदेश में तीसरा स्थान दिलवाया। जिले के सभी 70 संकुलों के शत प्रतिशत विद्यालयों से आइडिया अपलोड हुए और प्रतिशत के मान से जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। वहीं देश में 43वां स्थान हासिल किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर ने बताया कि जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान के प्रति रूचि जताते हुए आइडिया अपलोड कर जिले को उपलब्धि दिलाई है। इस कार्य में विज्ञान से जुड़े लोगों ने अपनी महिती भूमिका का निर्वहन किया है
छिंदवाड़ा प्रथम तो सतना द्वितीय
छिंदवाड़ा जिला 5728 आइडिया अपलोड करके प्रथम और सतना जिला 4858 आइडिया अपलोड करके दूसरे स्थान पर रहे। विशेष बात यह रही कि रतलाम जिला देश में 813 जिलों में 43वें स्थान पर रहा।

ऐसे हासिल किया लक्ष्य
जिले की टीम के साथ 6 ब्लॉक के ब्लॉक विज्ञान अधिकारी 70 संकुल के संकुल विज्ञान अधिकारी और विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों ने विगत दो माह में अथक परिश्रम कर यह लक्ष्य प्राप्त किया। सर्वप्रथम जिला स्तर पर तथा ब्लॉक स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गई । फिर संकुलों और विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित हुई। इस उपलब्धि को हासिल करने में रतलाम जिले के सभी 6 ब्लॉक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्यों और जनशिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहा।
देश में 43वें स्थान पर रतलाम जिला
जिला शिक्षा अधिकारी एवं इंस्पायर नोडल अधिकारी सागर ने बताया कि ब्लॉक और संकुलों में नियुक्त विज्ञान शिक्षकों की मेहनत से यह लक्ष्य पा सके। सहायक संचालक राहुल मंडलोई, सहायक नोडल अधिकारी एडीपीसी अशोक लोढ़ा जिला विज्ञान अधिकारी सह योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, सहायक विज्ञान अधिकारी स्वतंत्र क्षोत्रिय, जिला आई टी समन्वयक मुकेश ठन्ना ने इस उपलब्धि पर सभी विज्ञान शिक्षकों और विद्यार्थियों को हर्ष के साथ शुभकामनाएं प्रेषित की है।
Hemant Bhatt