कलेक्टर के निर्देश : सांदीपनि स्कूल भवन का निर्माण करें जून 26 तक पूरा
कलेक्टर के निर्देश : सांदीपनि स्कूल भवन का निर्माण करें जून 26 तक पूरा
⚫ मुख्य सड़क से स्कूल तक बनाए सड़क
⚫ स्कूल में फायर एनओसी के लिए करें कार्रवाई
⚫ सतत निरीक्षण कर गुणवत्ता पर जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य रखे नजर
हरमुद्दा
रतलाम, 8 जनवरी। सांदीपनि स्कूल भवन, खेल मैदान, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम आदि निर्माण कार्यों को जून 26 तक पूरा करें।
स्कूल में फायर एनओसी इत्यादि के लिए कार्रवाई करें।

यह निर्देश कलेक्टर मिशा सिंह ने निमार्णाधीन सांदीपनि स्कूल स्कूल निरीक्षण करने के बाद दिए। कलेक्टर ने स्कूल भवन में शासन द्वारा स्वीकृति अनुसार फर्नीचर की डिमांड तत्काल भेजने, विद्यार्थियों के लिए मुख्य सड़क से स्कूल तक पहुंचने के लिए सड़क बनवाने, स्कूल में फायर एनओसी इत्यादि के लिए कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
टेस्ट रिपोर्ट और मेप शिक्षा अधिकारी रखें अपने कार्यालय में
कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्माण सामग्री मटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट एवं कम्पोजिशन का अवलोकन किया। उन्होंने डीपीआर, विद्युत टेस्ट, पेयजल टेस्ट रिपोर्ट, स्वीकृति आदेश, निर्माण सामग्री मटेरियल की टेस्ट रिपोर्ट एवं भवन का मेप ब्लूप्रिन्ट जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्राचार्य को अपने कार्यालय में रखने के निर्देश दिए।
सतत निरीक्षण कर गुणवत्ता पर रखे नजर
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, प्राचार्य सांदीपनि स्कूल संध्या बोरा को कार्यो का सतत निरीक्षण कर निगरानी में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के लिए निर्देशित किया।
यह थे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उनके साथ ई ई पी आई यू सचिन हरित सहित निर्माण कार्य से संबंधित इन्जीनियर एवं ठेकेदार इत्यादि उपस्थित थे।
Hemant Bhatt