दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार एट लाइन से नीचे गिरी, 5 की मौत
⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर
⚫ शवों को भेजा मेडिकल कॉलेज
हरमुद्दा
रतलाम, 14 नवम्बर। शुक्रवार को सुबह तेज रफ्तार कर 8 लेन पर रेलिंग तोड़ते हुए खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग और बच्चे सहित पांच की मौत हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

वाहन से लटकता हुआ शव
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया। रावटी क्षेत्र में1 माही नदी के समीप कार MH 03 EL 1388 महाराष्ट्र की कार बेकाबू होकर खाई में उतर गई, जिससे कार में सवार पांच लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना में 70 साल के बुजुर्ग और 15 साल के बालक की भी मौत हुई। हादसा इतना भयावह था कि कार से शव लटक रहे थे।
मृतकों की की जा रही शिनाख्त

पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलने पर ग्रामीण एडिशनल एसपी, सैलाना एसडीएम, ग्रामीण एसडीओपी सहित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हादसा इतना गंभीर था की गाडी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी काफी संख्या मौके पहुंचे और पुलिस की मदद करने में जुट गए।
Hemant Bhatt