जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार का भव्य आयोजन हुआ उत्कृष्ट विद्यालय में
हरमुद्दा
रतलाम, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रतलाम में जिला स्तरीय सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कार्यक्रम का भव्य, अनुशासित एवं सुव्यवस्थित आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, विशेष अतिथि एसडीएम आर्ची हरित एवं अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निदेशक शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
सुना, देखा और की क्रियाएं
कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आकाशवाणी भोपाल से किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने एलईडी के माध्यम से देखा व सुना तथा उसी के अनुरूप सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम की क्रियाएं की।प्रारंभ में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ हुआ, इसके पश्चात स्वामी विवेकानंद जी की प्रेरणादायी वाणी एवं मुख्यमंत्री जी का संदेश प्रसारित किया गया। योग प्रभारी आशा दुबे एवं मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी सहभागियों को सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम कराया गया।
यह थे मौजूद
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अनीता सागर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमावत, योजना अधिकारी जितेंद्र जोशी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी एम.एल. डामोर, डीपीसी राजेश झा, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपेंद्र सिंह ठाकुर,आर. सी. तिवारी पीटीए अध्यक्ष संजय पुरविया, महेंद्र सिंह सोलंकी, राजेश कोठारी, महेंद्र शुक्ला, आर. सी.पांचाल, शरद शर्मा, माया मौर्या, रीना कोठारी, मनोज मूणत, पतंजलि योग समिति एवं जन अभियान परिषद के प्रतिनिधि, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय से गीता दीदी, दिलीप भाई, राजू भाई, बहन सुरमा, जनप्रतिनिधि, समस्त स्टाफ सदस्य, विद्यार्थी एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन डॉ. ललित मेहता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Hemant Bhatt