श्रद्धांजलि : गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का निधन
⚫ भक्तन की बावड़ी पर बुधवार को होगा अंतिम संस्कार
हरमुद्दा
रतलाम, 7 अप्रैल। श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति के अध्यक्ष गुरनाम सिंह डंग का मंगलवार रात को निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बुधवार को अंतिम संस्कार होगा।

65 वर्षीय डंग पिछले 16 साल से विकास समिति के अध्यक्ष थे। इसके साथ ही वे मप्र छत्तीसगढ़ केंद्रीय श्री गुरु सिंघ सभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष भी थे। उनके एक भाई सतपाल सिंह, दो बेटे अंकित डंग और अर्पित डंग और एक बेटी सोनल है। अंतिम यात्रा 8 अप्रैल बुधवार दोपहर 1 बजे राज गार्डन के सामने बरवड़ रोड स्थित निवास स्थान से निकलेगी और भक्तन की बावड़ी स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शिक्षण संस्थानों में रहेगा अवकाश
श्री गुरु तेग बहादुर शैक्षणिक विकास समिति द्वारा संचालित श्री गुरु बहादुर अकैडमी व श्री गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 8 अप्रैल को अवकाश रहेगा ।
Hemant Bhatt