वाह ! क्या बात है : सोने चांदी के आभूषण सहित मिला लावारिस पर्स
⚫ ईमानदारी का परिचय देते हुए माणकचौक पुलिस की मदद से लौटाया
हरमुद्दा
रतलाम, 23 अक्टूबर। माणकचौक थाना क्षेत्र में एक अनुकरणीय एवं सरानीय उदाहरण सामने आया। रतलाम के नागरवास निवासी प्रहलाद पिता कन्हैयालाल अग्रवाल ने ईमानदारी की मिसाल पेश की।

हुआ यूं कि अमजद पिता उमर शाह निवासी नयापुरा रतलाम का पर्स 18 अक्टूबर 2025 को नौलाईपुरा में कही गिर गया था। जिसके अंदर सोने का मंगलसूत्र मय सोने के मोती व सोने की अंगुठी, एक चांदी की अंगुठी नग गुलाबी कलर का लगा व कान के टाप्स एक जोड थे।
दिया माणक चौक पुलिस थाना
पर्स नगरवास निवासी प्रहलाद अग्रवाल को मिला तो उन्होंने बिना देर किए थैली को लेकर माणकचौक पुलिस थाने पहुंचकर ईमानदारी का परिचय दिया। उपनिरीक्षक प्रवीण वास्कले एवं सहायक उपनिरीक्षक छोटेलाल यादव ने उक्त पर्स मालिक का पता लगाकर बुलाया तथा उनको पर्स सुरक्षित वापस लौटाया।
नेक कार्य की हुई सराहना
इस नेक कार्य के लिए पुलिस प्रशासन ने श्री अग्रवाल की ईमानदारी और सज्जनता की सराहना की।
Hemant Bhatt