कामयाबी : चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल के साथ विकास सहित तीन नाबालिगों को किया गिरफ्तार

कामयाबी : चोरी की गई 9 मोटरसाइकिल के साथ विकास सहित तीन नाबालिगों को किया गिरफ्तार

हाल ही में संत नगर से भी हुई थी मोटरसाइकिल चोरी

⚫ विकास के गिरोह में शामिल है तीन बाल अपराधी भी

हरमुद्दा
रतलाम, 2 मार्च। शहर में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ रही थी। माणक चौक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जो मोटरसाइकिल के साथ विकास को गिरफ्तार किया है विकास के गिरोह हमें तीन बाल अपराधी भी शामिल है जो कि चोरी की घटना को अंजाम देते थे। 

माणक चौक पुलिस थाना पर हुई पत्रकार वार्ता में थाना प्रभारी पीआर डावरे बताया कि 06 फरवरी 2026 को संत नगर क्षेत्र से फरियादी अशोक राठौर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (क्रमांक MP43DY1043) चोरी हुई।  17 फरवरी 2026 को ईदगाह रोड क्षेत्र से फरियादी प्रतिक बारिया की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP43DW7296) चोरी हुई। 26 फरवरी 2026 को संत नगर से फरियादी शैलेन्द्र सिंह डोडिया की सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक MP43MB7277) चोरी हुई। तीनों प्रकरणों में थाना माणकचौक पर अपराध क्रमांक 53/2026, 88/2026 एवं 91/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी।

एसपी ने दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने तकनीकी साक्ष्यों का एनालिसिस करने, शहर के बाइक चोरी हॉटस्पॉट पर विशेष निगरानी रखने एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चलाए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।

विशेष गठित टीम को मिली सफलता

गठित विशेष टीम को चेकिंग के दौरान रानीसिंह क्षेत्र में चार संदिग्ध व्यक्ति मिले। मोटरसाइकिल के दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने एवं पूछताछ में संदेह होने पर गहन पूछताछ की गई। जिसमें आरोपियों ने शहर में विभिन्न स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। 

गिरफ्तार आरोपी

⚫ विकास पिता लालु मचार, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम नवापाड़ा, थाना थांदला, जिला झाबुआ

⚫ अन्य 03 बाल अपचारी

कब्जे से 09 मोटरसाइकिल जब्त 

⚫  MP43DY1043 (माणकचौक)

⚫ MP43MB7277 (माणकचौक)

⚫ MP43DW7296 (माणकचौक)

⚫ MP43ZH2052 (स्टेशन रोड)

⚫ MP43EL2315 (डीडी नगर)

⚫ MP43EC8154 (डीडी नगर)

⚫ MP43EE4772 (डीडी नगर)

⚫ MP09XZ7952 (घटना में प्रयुक्त)

⚫ MP42MN3781 (घटना में प्रयुक्त)

इनकी रही सराहनीय भूमिका

मोटरसाइकिल चोर गिरोह को गिरफ्तार करने में निरीक्षक पीआर डावरे (थाना प्रभारी माणकचौक), निरीक्षक सुरेन्द्रसिंह गडरिया, प्रकाश गडरिया, अमित कोरी, उप निरीक्षक अनुराग यादव,  विजय बामनिया, एपी.सिंह, सहायक उप निरीक्षक बशील गणावा, प्रधान आरक्षक विकास बोरासी, नारायण सिंह जादोन, दिलीप रावत, निलेश पाठक, रविन्द्र शुक्ला, आरक्षक हेमन्त यादव, गोविन्द गेहलोद, सायबर सेल से उप निरीक्षक जीवन बारिया, प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा, लक्ष्मीनाराय़ण सूर्यवंशी, हिम्मत सिंह, आरक्षक विपुल भावसार, मयंक व्यास, राहुल पाटीदार, तुषार सिसोदिया, मोरसिंह, महेश मईडा, राजेश पटेल, अभिषेक पाठक, रविचन्देल, राहुल मारु, अभय चौहान, आर.सोनपाल, दीपकसिंह आर हेमराज डामोर की सराहनीय भूमिका रही।