कार्रवाई : छात्रा से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाला शिक्षक रमेश चंद्र निलंबित
⚫ छेड़छाड़ और मारपीट में शिक्षक का बेटा भी शामिल
⚫ छात्रा के दादा और भाई से भी की मारपीट
⚫ जान से मारने की दी धमकी
हरमुद्दा
रतलाम, 17 नवंबर। आदिवासी अंचल रोटी क्षेत्र में एक शिक्षक ने अपने बेटे के साथ छात्र के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। रोकने पर मारपीट भी की छात्र की रिपोर्ट के पश्चात जनजाति कार्य विभाग में शिक्षक रमेश चंद्र लबाना को निलंबित कर दिया है।
कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की प्राथमिक विद्यालय का सरकारी शिक्षक रमेश चंद्र लबाना अपने बेटे संदीप के साथ घर में घुस गया हाथ पकड़ कर छेड़खानी करने लगा। चिल्लाई तो मारपीट की गई। इस दौरान कपड़े भी फट गए। आवाज सुनकर जब दादाजी और भाई आया तो उनके साथ भी मारपीट की गई। जाते-जाते धमकी दे गई कि इस बार तो बच गए हैं अगली बार जान से खत्म कर देंगे।
विभाग ने की निलंबन की कार्रवाई
थाना प्रभारी थाना रावटी जिला रतलाम की प्रथम सूचना रिपोर्ट के तहत रमेशचन्द्र लबाना (पडवाल), प्राथमिक शिक्षक प्राथमिक विद्यालय यू.ई.जी.एस.महुड़ीपाड़ा संकुल केन्द्र शासकीय हाईस्कूल उमर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। शिक्षक लबाना (पडवाल) द्वारा छात्रा के साथ अशोभनीय कृत्य कदाचरण की श्रेणी में आता है। शिक्षक लबाना (पडवाल), का उक्त कृत्य शिक्षकीय पद की गरिमा के विपरीत मर्यादाहीन आचरण करने पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
जीवन निर्वाह भत्ते की होगी पात्रता
निलंबन काल में लबाना का मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकरावदा जिला रतलाम नियत किया जाता है। निलंबन काल में मूलभूत नियम-53 के प्रावधान अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।
Hemant Bhatt