फैक्ट्री में गैस रिसाव से तीन कर्मचारी प्रभावित, अस्पताल में भर्ती

फैक्ट्री में गैस रिसाव से तीन कर्मचारी प्रभावित, अस्पताल में भर्ती

कलेक्टर एसपी सहित अमला पहुंचा मौके पर

⚫ कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देश

हरमुद्दा
जावरा, 6 दिसंबर। जावरा की फैक्ट्री में शनिवार शाम को गैस रिसाव हो गया। इसके चलते तीन कर्मचारी प्रभावित हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए भर्ती किया गया है। सूचना मिलते ही विधायक, कलेक्टर, एसपी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

कलेक्टर और एसपी पहुंचे मौके पर

प्रारंभिक रूप से मिली जानकारी के अनुसार तीन कर्मचारी कुलदीप, पुष्कर और बलराम बिना सुरक्षा उपकरणों के फैक्ट्री परिसर में चले गए थे। टैंक में रिसाव के बाद उनकी सेहत प्रभावित हुई। उन्हें तत्काल जावरा से रतलाम डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडेय मेडिकल कालेज रतलाम लाया गया है। उपचार शुरू कर दिया है। आक्सीजन दिया गया है। अब उनकी स्थिति भी सामान्य है।

पुलिस जुटी मामले की जांच में

फैक्ट्री में गैस रिसाव की घटना के बाद प्रशासन हरकत में आया। तत्काल विधायक राजेंद्र पांडेय, कलेक्टर मिशा सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सहित पुलिस एवं प्रशासन का अमला मौके पर पहुंचा। लिकेज की स्थिति का जायजा लिया। गैस टैन्क को बंद कर दिया गया है। अब कोई लिकेज की स्थिति नहीं। स्थिति सामान्य है। सुरक्षा दल मौके पर मौजूद हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।है। 

बेहतर चिकित्सा के दिए निर्देश

कलेक्टर सिंह एसपी कुमार, सी एम एच ओ डॉ. संध्या बेलसेरे ने मेडीकल कॉलेज रतलाम में पहुंच कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। कलेक्टर ने बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया एवं जरूरी जांच शीघ्र कराने के निर्देश दिए।