निरीक्षण में कार्रवाई : रतलाम में दवाई विक्रेताओं के तीन लाइसेंस निलंबित
⚫ बिना प्रिस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाइयों का किया विक्रय
⚫ खरवाकलां व ढोढर में भी कार्रवाई
हरमुद्दा
रतलाम 6 फरवरी। औषधि निरीक्षकों द्वारा सितंबर से दिसंबर तक कुल 45 संस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। रतलाम की तीन दवाई विक्रेताओं के साथ जिले में अन्य दवाई विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में 1147 संस्थाएं हैं। जिनमें रिटेल विक्रेताओं की संख्या 712 और होलसेल विक्रेता 335 है।
रतलाम में हुई तीन जगह निलंबन की कार्रवाई
निरीक्षण दल द्वारा बिना प्रेस्क्रिप्शन एंटीबायोटिक दवाईयों के विक्रय के संबंध में प्रकाश मेडिकल एजेंसी सुभाष मार्ग रतलाम, सन्मति मेडिकल स्टोर धानमंडी रतलाम, वी एम मेडिकल नाहरपुरा रतलाम, बालाजी मेडिकल खारवाकलां, रतनश्री मेडिकल स्टोर ढोढर, पितृकृपा मेडिकल एंड जनरल स्टोर ढोढर का ड्रग लाईसेंस निलंबित किया गया है।
Hemant Bhatt