कार्रवाई : 18 दुकानों से लिए गए फल सब्जी के नमूने
कार्रवाई : 18 दुकानों से लिए गए फल सब्जी के नमूने
⚫ मंडी प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा दल ने किया निरीक्षण
हरमुद्दा
रतलाम 27 फरवरी। मंडी प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त दल द्वारा सब्जी मंडी सैलाना बस स्टैंड स्थित फल सब्जी की दुकानों का निरीक्षण किया गया। दाल में 18 दुकानों से फल और सब्जी के नमूने लिए।

कलेक्टर मिशा सिंह के निर्देशन पर सचिव कृषि उपज मंडी समिति ने बताया कि फल की 12 दुकानों से अंगूर, सेवफल, अनार, चुकन्दर, चीकू, कीवी, पपीता, तरबूज, अनानास, संतरा, खरबूजा और सब्जियों की 06 दुकानों से भिन्डी, करेला, आलू, टमाटर, गाजर, बैगन, बीन्स, पत्ता गोभी, लौकी, शिमला मिर्च, खीरा, हरी मिर्च, नीम्बू, तरोई के नमूने लिए गए। जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है।

दल में यह थे शामिल
दल में मंडी सचिव लक्ष्मी भंवर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश जमरा, शैलेष कुमार गुप्ता, प्रीति मंडोरिया एवं सब्जी मंडी प्रभारी राजेन्द्र व्यास, सहायक उप निरीक्षक शामिल थे ।
Hemant Bhatt