खाद्य विभाग की कार्रवाई : रतलाम में सस्ते भाव का 1600 लीटर से अधिक देसी घी पकड़ा

खाद्य विभाग की कार्रवाई : रतलाम में सस्ते भाव का 1600 लीटर से अधिक देसी घी पकड़ा

यूपी फ्रेश और मदर बेस्ट के नाम से जिले में हो रही थी खपत

⚫ ग्लोबल सिटी में हुई महाकाल ट्रेडर्स पर कार्रवाई

⚫ लिए गए नमूने, भेजे जाएंगे जांच के लिए

हरमुद्दा
रतलाम, 27 फरवरी। शुक्रवार की दोपहर में खाद्य विभाग के दल ने ग्लोबल सिटी में दबिश देकर सस्ते भाव का देसी घी पकड़ा है। 1600 लीटर से अधिक देसी घी यूपी फ्रेश और मदर बेस्ट के नाम से बेचने के लिए महाकाल ट्रेडर्स  है। जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। फिलहाल पूरा घी जब्ती में लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


खाद्य विभाग के अधिकारी के अनुसार विभाग को सूचना मिली थी कि ग्लोबल सिटी क्षेत्र में नकली घी की खपत की जा रही है। यहां से देसी घी के नमूने लिए हैं जो भेजे गए। शेष घी को जब्ती में लिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। 

खाद्य विभाग की टीम ने दी दबिश

खाद्य विभाग की टीम ने टीम ने एक मकान पर दबिश दी। यहां यूपी फ्रेश और मदर बेस्ट के नाम के विभिन्न वजन में घी के पैकेट पाए गए। यहां पर विक्रांत त्यागी द्वारा ‘महाकाल ट्रेडर्स’ नाम से व्यापार किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी त्यागी से पूछताछ कर रहे हैं।

आसपास के क्षेत्र में खपाया जा रहा था घी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पंजीकृत दो कंपनियों ‘मदर बेस्ट’ और ‘यूपी फ्रेश’के नाम से बाजार में खपाया जा रहा था।
‘मदर बेस्ट प्रीमियम देसी घी’ को सस्ते दामों दर से बेचा जा रहा था। 15 लीटर की पैकिंग 6000 रुपए में महाकाल ट्रेडर्स द्वारा इन उत्पादों की ट्रेडिंग और मार्केटिंग की जा रही थी और रतलाम सहित आसपास के क्षेत्रों की छोटी दुकानों पर खपाया जा रहा हैं।

यह किया जब्त

मदर बेस्ट

⚫ 1 लीटर की 11 पेटी 

⚫ 500 एमएल की 12 पेटी

⚫ 1 लीटर जार की 3 पेटी

⚫ 500 एमएल की 15 पेटी

⚫ 15 लीटर टीन – 180 किलोग्राम

यूपी फ्रेश कंपनी

⚫ 1 लीटर की 13 पेटी

⚫ 500 एमएल की 14 पेटी 

⚫ 200 एमएल की 11 पेटी

⚫ 15 किलोग्राम के 10 नग