दर्दनाक हादसा : बांसवाड़ा रोड पर कार गिरी पुलिया के नीचे, एक की मौत

दर्दनाक हादसा : बांसवाड़ा रोड पर कार गिरी पुलिया के नीचे, एक की मौत

हादसे में पत्नी और दो बच्चे घायल

⚫ सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची मौके पर सभी को भिजवाया अस्पताल

हरमुद्दा
रतलाम, 18 मई। रतलाम बांसवाड़ा मार्ग पर पुलिया के नीचे कार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक महिला तथा दो बच्चे घायल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी को अस्पताल भिजवाया। 


मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात को सरवन निवासी गोपाल पिता रमेशचंद्र टांक (35) पत्नी ललिता टांक (33) तथा दो बच्चों कृष (7) और मोक्षित (4) के साथ कार क्रमांक MP43ZH2273 से रतलाम से सरवन लौट रहे थे। तभी रात को तकरीबन 9:30 माही ढाबे के पास पुलिया वाले मोड़ पर कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टांक परिवार रतलाम में किसी मन्नत के कार्यक्रम में शामिल होना आया था। गोपाल की सरवन में ही कॉस्मेटिक की दुकान है।

सभी को भेजा मेडिकल कॉलेज

घटना के बाद तत्काल ग्रामीण, राहगीर और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। घायलों को तत्काल रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत गोपाल को मृत घोषित कर दिया। गोपाल की घायल पत्नी और बच्चों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।