सेहत सरोकार : प्लास्टिक धीमा जहर, इसका उपयोग करना चाहिए बंद

सेहत सरोकार : प्लास्टिक धीमा जहर, इसका उपयोग करना चाहिए बंद

प्लास्टिक के दुष्प्रभाव को लेकर हुई संगोष्ठी

⚫ प्लास्टिक के कम से कम उपयोग करने की शपथ दिलवाई

हरमुद्दा
रतलाम, 6 दिसंबर। नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता व प्लास्टिक के दुष्प्रभाव से अवगत करवाने के लिए जवाहर नगर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित शिक्षाविदों व नागरिकों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

शासकीय मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रफुल्ल सोनगरा ने कहा कि प्लास्टिक धीमा जहर है इसका हमें धीरे-धीरे उपयोग बंद करना चाहिए। शिक्षक हरीश करनानी ने कहा कि प्लास्टिक एक धीमा जहर है हमें इसके दुष्प्रभावों से बचने के लिए इसका कम से कम उपयोग करना होगा। गायत्री परिवार से जुड़े अजय उपाध्याय ने कहा कि सभी जानते हैं प्लास्टिक से नुकसान होता है फिर भी हम उपयोग कर रहे हैं किंतु हमें इससे बचना चाहिए। आशीष अवस्थी ने कहा कि हम प्लास्टिक का उपयोग एकदम से तो बंद नहीं कर सकते किंतु धीरे-धीरे दिनचर्या में इसका उपयोग बंद करें, उद्योगपति विजय धनोतिया ने कहा कि हम प्लास्टिक के धीमे जहर से बचने के लिए इसका कम से कम उपयोग करें। डाईट प्राचार्य डॉ नरेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि यदि हमें पर्यावरण को स्वस्थ व स्वस्थ  रखना है तो अपने जन्मदिन अथवा विवाह वर्षगाठ के अवसर पर अपने अपने घर के सामने कम से कम पांच पौधे लगाए तथा उनका भरण पोषण करें। प्रियंका सोनगरा ने कहा कि व्यक्ति अपने घर अथवा कार्य स्थल पर लगे हुए पौधों  की ठीक से देखभाल करें तो यह पर्यावरण सुधार के लिए अच्छा उपाय है। 

यह थे मौजूद

इस अवसर पर नीलिमा उपाध्याय, वंदना पोरवाल, मनीषा अवस्थी,  नम्रता करनानी, निर्मला   धनोतिया  ने भी विचार व्यक्त किए। अंत में उपस्थित सभी नागरिकों को प्रेस फ़ोटोग्राफर राकेश पोरवाल ने  प्लास्टिक के कम से कम उपयोग करने की शपथ दिलवाई। संचालन व आभार हरीश करनानी ने किया ।