सामाजिक सरोकार : डॉ. जयकुमार जलज स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ज्ञान श्री के  पुरस्कार वितरित

सामाजिक सरोकार : डॉ. जयकुमार जलज स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ज्ञान श्री के  पुरस्कार वितरित

प्रथम पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को बांध साफा

हरमुद्दा
रतलाम, 4 फरवरी। नगर की सुप्रसिद्ध संस्था रतलाम कला मंच द्वारा स्व. डॉ जयकुमार जलज स्मृति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता ज्ञान श्री का पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से और गीत संगीत की गरिमामय प्रस्तुतियों के बीच सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रथम नागरिक महापौर प्रह्लाद पटेल थे। समाजसेवी सुभाष जैन, प्रेमलता दवे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथि एवं संस्था परिचय अध्यक्ष राजेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा दिया गया। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

किया अतिथियों का स्वागत

सौम्या पनालकर द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
स्वागत श्रृंखला में अतिथियों का स्वागत परामर्शदाता डॉ सुलोचना शर्मा, डॉ. गोपाल मज़ावदिया, संस्था अध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी द्वारा किया गया। संस्था पदाधिकारी अजय चौहान, किरण उपाध्याय, नीलिमा छविसिंह, शरद चतुर्वेदी, सौम्या भावसार, सिमरनजीत कौर, महेश ओझा, अरुण शर्मा, मनोज भावसार, नरेंद्र त्रिवेदी, प्रोफेसर वी के जैन, विवेक शर्मा, शीतल पांचाल, दीपिका सोढा, खुशबू सोढा द्वारा किया गया।

भविष्य के लिए जरूरी कड़ा परिश्रम

महापौर पटेल ने कहा विद्यार्थियों को अपने उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए कड़े परिश्रम करने और जीवन में सामान्य ज्ञान के महत्व को समझाया। रतलाम कला मंच के इन प्रयासों की प्रशंसा की।

जीवन के लिए करें लक्ष्य निर्धारित

विशिष्ट अतिथि जैन ने कहा कि सभी को अपने जीवन मे एक लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए और उसे पूर्ण करने के लिए एक दैनिक कार्यप्रणाली का सिस्टम विकसित करना चाहिए। नई पीढ़ी से अपने संस्कारों से जुड़े रहने का भी आह्वान किया।

विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नींव का पत्थर

विशेष अतिथि श्रीमती दवे ने सभी विजेता प्रतियोगियों को अपनी ओर से बधाई दी और जो इस बार स्थान नहीं बना सके हैं उन्हें ओर अधिक प्रयास करने की सलाह दी। संस्था के सामान्य ज्ञान कार्यक्रम को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए नींव का पत्थर बताया।

अतिथियों ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

महापौर एवं सभी अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता में विजेता प्रतियोगियों को विभिन्न पुरस्कार एवं सम्मान पत्र प्रदान किये गए।
जूनियर, सीनियर, ओपन वर्ग के प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार के अतिरिक्त  प्रत्येक वर्ग के 10-10 प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए।  उपस्थित समस्त दर्शकों में से लकी ड्रा के माध्यम से 10 लकी विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया।

प्रथम पुरस्कार प्राप्त विजेताओं को बांध साफा

इस अवसर पर तीनों वर्ग के प्रथम पुरस्कार विजेतान को डॉ. जयकुमार जलज की स्मृति में ज्ञानश्री की उपाधि साफा पहनाकर प्रदान की गई तथा उनकी दोनों पुत्रियों श्रद्धा घाटे एवं स्मिता हुम्बड की ओर से 2100-2100 रुपए के नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। तत्पश्चात संस्था को सहयोग प्रदान करने वाले सहयोगियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

मंच पर हुई शानदार प्रस्तुतियां

मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लेने वाले कलाकारों कु.सौम्या पलानकर, मोहित शर्मा, अशोक दुबे एवं शीतल पांचाल के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट तलवारबाजी कला प्रदर्शन के लिए पूरी टीम को पुरस्कृत किया गया।

अतिथियों को भेंट किया स्मृति चिह्न

अतिथियों को स्नेह प्रतीक संस्था परामर्शदाता, संस्था अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रतियोगी उनके अभिभावक, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी, शिक्षक, प्राचार्य एवं आम जन उपस्थित थे। संचालन शरद चतुर्वेदी ने किया। आभार किरण उपाध्याय ने माना।

यह हुए सम्मानित

जूनियर वर्ग

प्रथम--कु.पूजा-लालू मईड़ा (कन्या शिक्षा परिसर)
द्वितीय--कु.भूमिका-प्रदीप बोराना (द सफायर स्कूल)
तृतीय--कु.ईशा-गोपाल पाटीदार (सांदीपनि शासकीय विद्यालय सैलाना)

प्रोत्साहन पुरस्कार

1.कु.मोनिका निनामा(कन्या परिसर)
2.हेमंत राठौर-सावन राठौर(सफायर स्कूल)
3.आदित्य चौहान (सन शाइन)
4.कु.खुशी वर्मा-(संस्कार वैली इंटरनेशनल सैलाना)
5.कु. रितिका अटोलिया(महावीर कान्वेंट सरसी)
6.कु.भावना-राकेश मईड़ा(सांदीपनि सैलाना)
7.कु मानसी-सुनील राव(संस्कार वैली सैलाना) एवं तीन अतिरिक्त पुरस्कार

सीनियर वर्ग

प्रथम--कु.खुशी-रुप चंद( डोडियार (द सफायर)
द्वितीय--कु.अंशिका-नीरज गुप्ता(द सफायर)
तृतीय--कु.अंतिम बाला-दोलजी डामर (कन्या शिक्षा परिसर)

प्रोत्साहन पुरस्कार

1.कु.पायल धाकड़ (महावीर कान्वेंट)
2.कु.शिवानी भाँभर( कन्या परिसर)
3.सोनू परमार(श्री गुजराती समाज)
4.अनिल परमार( श्री गुजराती समाज)
5.कपिल सिंह भाटी(सन शाइन) एवं 5 अतिरिक्त पुरस्कार

ओपन वर्ग

प्रथम--विशाल-मधुसूदन गुप्ता (वरिष्ठ मंडल प्रबंधक, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी)
द्वितीय--शंकर दत्त-बिशन दत्त तिवारी(लोको पायलेट)
तृतीय-- प्रेमपाल सिंह-स्व.चौधरी चरण सिंह चौधरी(रिटायर्ड पुलिस उप अधीक्षक)

प्रोत्साहन पुरस्कार

1. सुनीता जैन-(शासकीय कन्या महाविद्यालय, रतलाम)
2. रचना शर्मा-संदीप शर्मा
3. प्रभुनाथ कुमार-स्व.मोहन राम(भारतीय रेलवे)
4. रितिका जैन-कॉमर्स कॉलेज
5. कुलदीप राठौड़-पन्नालाल राठौर
6. विजया-प्रदीप शर्मा एवं चार अतिरिक्त पुरस्कार