दो पक्षों में विवाद : विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पर जानलेवा हमला, गंभीर घायल
⚫ बसों में हुई तो तोड़फोड़
⚫ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
⚫ सर्व हिंदू समाज का प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
हरमुद्दा
उज्जैन, 22 जनवरी। गुरुवार की शाम को तराना में विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी पर प्राण घातक हमला हो गया। नाराज सर्व हिंदू समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन किया। उसके बाद कुछ गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर डाली। स्थिति बिगड़ती देख पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
गुरुवार की शाम उज्जैन से 50 किलोमीटर दूर स्थित तराना में जमकर बवाल मच गया। मामला कुछ यह है कि सोहेल ठाकुर विहिप के पूर्ण कालिक सदस्य हैं, जो कि शाम को मालीपुरा क्षेत्र में किसी काम से पहुंचे थे, तभी उन्हें मदारगढ़ और काजी मोहल्ले के मुस्लिम समाज के लोगों ने रोका और विवाद करने लगे। देखते ही देखते ही यह विवाद इतना आगे बढ़ा कि लगभग आधा दर्जन लोगों ने सोहेल पर प्राण घातक हमला कर दिया। इस घटना में सोहेल के गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
थाने पर किया प्रदर्शन
विहिप के पूर्णकालिक सदस्य पर हुए इस हमले की जानकारी लगते ही तुरंत सर्व हिंदू समाज ने विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने पर प्रदर्शन भी किया गया। नगर की स्थिति कुछ ऐसी बनी की विहिप के सदस्य पर हुए हमले से नाराज लोगों ने नगर बंद करवा दिया। साथ ही कुछ बसों में भी तोड़फोड़ की गई है। बवाल की जानकारी लगते ही भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति को नियंत्रित किया गया।
आरोपियों के खिलाफ हुआ प्रकरण दर्ज
मामले में तराना थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। हिंदूवादी संगठनों की मांग है कि इन आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और इनके मकान भी तोड़े जाएं।
होगी कड़ी कार्रवाई
तराना में हुए बवाल के बाद स्थिति नियंत्रण में है। पूरे मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
⚫ प्रदीप शर्मा, पुलिस अधीक्षक, उज्जैन
Hemant Bhatt