धर्म संस्कृति : श्री शिव महापुराण कथामृत महोत्सव 8 फरवरी से

धर्म संस्कृति : श्री शिव महापुराण कथामृत महोत्सव 8 फरवरी से

आचार्य प्रवर पंडित गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी भक्तों को कराएंगे कथा श्रवण

⚫ कथा का विश्राम होगा 14 फरवरी को

हरमुद्दा
रतलाम, 7 फरवरी। पूर्वजों की स्मृति में श्री शिव महापुराण कथामृत महोत्सव का आयोजन 8 फरवरी से शुरू होगा। आचार्य प्रवर पंडित गोपाल कृष्ण चतुर्वेदी भक्तों को कथा श्रवण करेंगे कथा का विश्राम 14 फरवरी को किया जाएगा। 

श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेशचंद्र जोशी ने बताया कि पितृ पुरुष पंडित भवानी शंकर जोशी, लक्ष्मी देवी जोशी, प्रभु दयाल जोशी, शांति देवी जोशी, वासुदेव जोशी, प्रमोद शर्मा एवं नीता जोशी की पुण्य स्मृति में श्री शिव महापुराण कथा अमृत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । श्री कुबेरेश्वर महादेव मंदिर एफ 330 -331 दीनदयाल नगर पर सुबह 11:30 से शाम 4:30 बजे तक आचार्य प्रवर श्री चतुर्वेदी द्वारा कथा श्रवण कराई जाएगी। कथा के मुख्य यजमान पंडित कौशलेश सुरेश जोशी एवं श्रीमती श्रुति कौशलेश जोशी रहेंगे।

कथा श्रवण करने का आह्वान

श्री शिव महापुराण कथा अमृत महोत्सव में कथा श्रवण करने का आह्वान सुशीला देवी जोशी, पंडित रघुनंदन जोशी, शकुंतला जोशी, सुमन लता जोशी, मनकामेश्वर जोशी, डॉ. राजेश जोशी, गिरीश जोशी, दिनेश जोशी, महेश जोशी, मंजुला जोशी, कुसुम जोशी, संगीता जोशी, तृप्ति जोशी, चेतना जोशी ने किया है।