रतलाम में वर्षों का इंतज़ार खत्म: 29 लिपिकों को मिली मनचाही पदस्थापना
⚫ काउंसलिंग के बाद खुशी की लहर
⚫ मामला जिला शिक्षा कार्यालय का
हरमुद्दा
रतलाम, 28 सितंबर। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे लिपिकों के चेहरे पर आखिर मुस्कान लौट ही आई। सिमरन सूर्यवंशी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रतलाम द्वारा जिले की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं और कार्यालयों में पदस्थ लिपिकों के लिए पदोन्नति के बाद मनचाही पदस्थापना (काउंसलिंग) का आयोजन किया गया।

सुबह 11 बजे से आयोजित इस प्रक्रिया में लिपिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी पसंद के अनुसार सहमति पत्र भरकर प्रस्तुत किए। पारदर्शी और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई इस काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत कुल 29 लिपिकों का प्रमोशन हुआ।
⚫ सहायक ग्रेड-3 से सहायक ग्रेड-2: 11 लिपिक
⚫ सहायक ग्रेड-2 से अकाउंटेंट: 13 लिपिक
⚫ अकाउंटेंट से प्रधान लिपिक एवं सहायक ग्रेड-1: 05 लिपिक
संयुक्त संचालक उज्जैन को भेजी गई जानकारी
काउंसलिंग में सभी 29 पदोन्नत लिपिकों द्वारा अपनी सहमति दर्ज कराने के तुरंत बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा पूरी रिपोर्ट तैयार कर संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण उज्जैन संभाग को प्रेषित कर दी गई है।
सालों बाद मिला हक, लिपिक संघ में जश्न
विभाग में सालों से पदोन्नति की राह देख रहे कर्मचारियों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। अपनी वरिष्ठता और पसंद के आधार पर मनचाहा पद और पदस्थापना मिलने पर लिपिक वर्ग में भारी उत्साह देखा गया। कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी व्यक्त की कि वर्षों से लंबित इस प्रक्रिया को आखिरकार निष्पक्ष और सुगम तरीके से पूरा कर लिया गया।
Hemant Bhatt