सामाजिक सरोकार : श्री गणेश उत्सव में पूर्व सैनिकों के मुख्य आतिथ्य में हुई आरती

सामाजिक सरोकार : श्री गणेश उत्सव में पूर्व सैनिकों के मुख्य आतिथ्य में हुई आरती

देश भक्ति गीत गूंजे 

⚫ बच्चे और बड़े लेकर आए तिरंगे

हरमुद्दा
रतलाम, 6 सितंबर। राजस्व कॉलोनी में मनाए जा रहे सार्वजनिक गणेश उत्सव में पूर्व सैनिक प्रवीण जोशी, लोकेश उपाध्याय, सुरेश मालवीय के मुख्य आतिथ्य में भगवान गजानन जी की आरती की गई। सुंदरकांड का आयोजन किया गया। भजन गायक ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया।


अतिथि द्वय का शर्मा परिवार एवं आयोजक मंडल के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया। सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसके  मुख्य यजमान शांतिलाल शर्मा धामनोद वाले, पूर्व सैनिक भाई प्रवीण शर्मा एवं परिवार रहा। सुंदरकांड में पंडित गोपाल कृष्ण शास्त्री एवं टीम द्वारा किया गया।  देश भक्ति गीतों से समा बांध दिया। देश भक्ति गीतों पर सभी थिरकने लगे। वर्षा के बाद भी आयोजक मंडल, परिवार, कॉलोनी के साथ साथ ही नगर भर के लोगों का उत्साह रहा।