खेल सरोकार : राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में काजल एवं सुमन शामिल

खेल सरोकार : राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में काजल एवं सुमन शामिल

हरमुद्दा
रतलाम, 26 अक्टूबर। माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रतलाम की दो छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता भोपाल में प्रारंभ हो गई है, जो 29 अक्टूबर तक चलेगी। 

सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग रंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य गणतंत्र मेहता के निर्देशन में उक्त बालिकाएं टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। कक्षा नवी में अध्यनरत काजल डोडियार अंडर 14 टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए एवं सुमन डोडियार अंडर 17 टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई हैं। ये बालिकाएं खेल प्रशिक्षक अदिति अकोदिया के नेतृत्व में राज्य स्तरीय इस स्पर्धा में अपना प्रदर्शन करेंगी। इस उपलब्धि पर संस्था के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।