प्रशासन की कार्रवाई : गैस टंकी रिफिलिंग सेंटर किया सील

प्रशासन की कार्रवाई : गैस टंकी रिफिलिंग सेंटर किया सील

अवैध भण्डारण की गई गैस टंकी सहित अन्य सामग्री जब्त

⚫ तब की क्षेत्र के लोगों ने शिकायत

 हरमुद्दा
रतलाम, 18 अक्टूबर। पटेल पटेल कॉलोनी में चल रहे अवैध रिफिलिंग गैस सेंटर पर प्रशासन में दबिश दी, जहां से काफी संख्या में टंकी जब्त की गई प्रशासन द्वारा गैस रिफिलिंग सेंटर को सील कर दिया गया है।

शुक्रवार को पटेल कॉलोनी में हुए अग्निकांड के बाद क्षेत्र के लोगों ने अवैध रूप से संचालित गैस रिफिलिंग सेंटर की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की। प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल जांच की तो काफी संख्या गैस की टंकिया पाई गई। गैस रिफिलिंग करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है।

सालों से चल रहा है रिफलिंग सेंटर

क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि काफी सालों से यहां पर गैस रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। बड़ा हादसा हुआ तब प्रशासनिक जिम्मेदारों की नींद खुली।

गैस रिफिलिंग सेंटर को किया सील

तहसीलदार शहर ऋषभ ठाकुर ने बताया कि पटेल कालोनी के मकान नम्बर 152 के नजदीक में हुई आगजानी घटना के चलते आस-पास के मकानो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मकान नम्बर 152 के मालिक गोरीशंकर पिता गोपीलाल के घर से 7 गैस टंकी मिली। तहसीलदार ठाकुर, थाना प्रभारी डीडीनगर मनीष डाबर के द्वारा मौके पर अवैध रूप से भण्डारित गैस टंकी, गैस रिफिलिग का सामान प्लास्टिक खर जब्त की। पुलिस द्वारा मकान नम्बर 152 को सील किया गया।