दर्दनाक हादसा : ट्राले ने कार को मारी टक्कर, लगी आग, चालक की मौत, पिता पुत्री झुलसे

दर्दनाक हादसा : ट्राले ने कार को मारी टक्कर, लगी आग, चालक की मौत, पिता पुत्री झुलसे

रतलाम के पास 8 लेन पर हादसा

⚫ आस-पास के लोगों ने बचाया

⚫ पिता के साथ बेटी परीक्षा देने आ रही थी रतलाम

हरमुद्दा
रतलाम, 5 मई। मंगलवार को 8 लेन पर दर्दनाका हादसा हो गया। पीछे से ट्राले ने कार को टक्कर मार दी। नतीजतन कार में आग लग गई। हादसे में चालक की जलकर मौत हो गई, वहीं पिता पुत्री गंभीर रूप से झुलसे हैं, जिनका मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर में तकरीबन 1 बजे शिवगढ़ रोड पर बावड़ी के पास आगे चल रही कार को ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में कार में आग लग गई। चालक सहित पिता और पुत्री जलती कार में अंदर फंस गए। आसपास के ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए जलती कार में से सभी को काफी मशक्कत से बाहर निकाला।

कार चालक की मौत

हादसे में कार चालक रोहित पिता जानिया (28 ) निवासी मेघनगर की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी विकराल थी कि उन्हें बचाने का मौका तक नहीं मिल पाया। वहीं कार में सवार नरेंद्र पिता शांतिलाल राठौड़ (48) गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनकी बेटी तिशा (23 वर्ष) को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज रतलाम भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। नरेंद्र अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए झाबुआ से रतलाम आ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्राला चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।