नवरात्रि मेला : नगर निगम के सांस्कृतिक मंच से होगा आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

नवरात्रि मेला : नगर निगम के सांस्कृतिक मंच से होगा आज अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के कवि करेंगे काव्य पाठ

⚫ कवि के साथ कवयित्री की भी रहेगी मौजूदगी

हरमुद्दा
रतलाम, 1 अक्टूबर। श्री कालिका माता मंदिर परिसर में
नगर निगम के सांस्कृतिक मंच से कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। कवि सम्मेलन में देश के राज्यों के कवि शामिल होकर काव्य पाठ करेंगे। कवियों के साथ कवयित्री भी शामिल होंगी

 11 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में प्रति रात्रि में नागरिकों के मनोरंजन के लिए निगम के सांस्कृतिक मंच पर विभिन्न आयोजन हुए हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार को रात्रि 8:00 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

यह करेंगे काव्य पाठ

आमंत्रित कवि है सर्वश्री शंभू शिखर (मधुबन, बिहार), अशोक चारण (जयपुर, राजस्थान), गौरी मिश्रा (नैनीताल), दीपक पारिख (भीलवाड़ा, राजस्थान), अजात शत्रु (उदयपुर), दिनेश देसी घी (शाजापुर), गोपाल धुरंधर (निंबाहेड़ा), दीप शिखा रावल (नीमच), कुवंर जावेद (कोटा) काव्य पाठ करेंगे।